क्विज शो में लें भाग, नासा जाने का मौका, कक्षा 3 से 10 तक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन कर सकते हैं प्रतिभाग
- शीर्ष तीन टीमें जा सकेंगी नासा, कक्षा 3 से 10 तक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन कर सकते हैं प्रतिभाग
- डिस्कवरी व डिस्कवरी किड्स चैनल पर प्रसारित होगा अंतिम राउंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग सीजन 3 के साथ Byju`s सबसे बड़े स्कूल स्तरीय क्विज शो का आयोजन करने जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष आयोजन और भागीदारी पूरी तरह डिजिटल रहेगी। विजेताओं को पुरस्कार के अलावा शीर्ष तीन टीमों को स्कूल प्रिंसिपल अथवा कोऑर्डिनेटर के साथ नासा की ट्रिप का अवसर भी मिलेगा।
इस आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले प्रत्येक विद्यालय से तीन शिक्षकों को एडुकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य द्वारा मनोनीत इन तीन शिक्षकों को एक वर्ष के लिए Byju`s एप का निशुल्क सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
बड़े स्तर पर आयोजित डीएसएसएल पावर्ड बाई Buju`s 29 राज्यों में 30 हजार से अधिक स्कूलों के कक्षा 3 से 10 तक के छात्र छात्राओं तक इस अनूठी क्विज को लेकर पहुंच रहा है। चुने गए प्रतिभागी अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर करेंगे।
अंतिम राउंड डिस्कवरी और डिस्कवरी किड्स चैनल पर अगले वर्ष प्रसारित किया जाएगा। अधिक जानकारी और क्विज में प्रतिभाग करने के लिए मोबाइल नंबर 9897551109 पर संपर्क किया जा सकता है। भाग लेने के लिए दिए गए लिंक http://onelink.to/&fdzvw पर जा कर रजिस्टर्ड किया जा सकता है।
स्कूल सुपर लीग के सीजन-3 पर हमारे स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। यह भारत की पहली संपर्क रहित राष्ट्रीय स्तर की इंटर स्कूल की ऑनलाइन क्विज है। जिसे डिस्कवरी नेटवर्क पर प्रसारित किया गया। इस आयोजन के लिए अमर उजाला को धन्यवाद। - अलका कुमार, प्रिंसिपल स्प्रिंग बेल्स पब्लिक स्कूल
कोरोना महामारी के दौर में ऐसे आयोजन से बच्चों को प्रेरणा मिलती है। विषम परिस्थितियों में भी अमर उजाला और Byju`s बच्चों के लिए अच्छा अवसर लेकर आए हैं। साथ ही पढ़ाई की नई तकनीक से रूबरू करा रहे हैं। - सीमा सिंह, प्रिंसिपल, आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल
Byju`s ने अमर उजाला के साथ मिलकर कक्षा-3 से कक्षा-10 तक के विद्यार्थियों के लिए एक जीके प्रतियोगिता का आयोजन किया है। जोकि बिल्कुल ही अनूठा प्रयास है, क्योंकि यह नेशनल लेवल की प्रतियोगिता है। - बबिता मलिक, प्रिंसिपल, केएलजी पब्लिक स्कूल
बच्चों के लिए यह बहुत अच्छा प्लेटफार्म है। जहां पर उन्हें अपना आईक्यू जानने का मौका मिलेगा। साथ ही अगर वह जीतते हैं, जो नासा जाने का मौका भी मिलेगा। यह उनके लिए बहुत अच्छा अवसर है। - रश्मि टैरेंस, प्रिंसिपल मेरी डेल एकेडमी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/