फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   central minister nitin gadkari

गडकरी बोले, गन्ने से चीनी के साथ बनाएं एथेनॉल

Mon, 30 Nov 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 30 Nov 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
central minister nitin gadkari
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पश्चिमी क्षेत्र के केंद्र मेरठ में गन्ना किसानों की समस्याओं को भी उठाया। उनके लिए योजना की जानकारी देते हुए सुझाव दिया। गडकरी ने कहा कि गन्ने से सिर्फ चीनी उत्पाद कर किसान को उचित मूल्य नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन


यदि गन्ने से चीनी के साथ सहायक उत्पादों पर भी जोर दिया जाए तो अच्छा मुनाफा होने के साथ देश की आर्थिक स्थिति और बुनियादी ढांचा सुधर सकता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गन्ने की खोई और शीरे से एथेनॉल बनता है, जिससे वाहन चलाया जा सकता है। एथेनॉल से नागपुर में उन्होंने पचास बसाें का संचालन शुरू कराया है और शीघ्र ही कार व टूव्हीलर भी इससे चलेंगे। जो सस्ता होने के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा खोई से बिजली बनाकर बेची जा सकती है। वहीं, प्लास्टिक निर्माण भी होता है। यदि इन पर काम किया जाए तो गन्ने का अच्छा भुगतान जहां किसानों को मिलेगा, वहीं देश में आठ लाख करोड़ का पेट्रोल-डीजल जो आयात किया जाता है, उसमें भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि हमें इस तरफ काम करना चाहिए, ताकि गन्ने से एथेनॉल, बिजली, बायो डीजल और बायो सीएनजी बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed