फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Celebrated Ajit Singh's birthday by distributing jaggery and revdi

गुड़ और रेवड़ी बांटकर मनाया अजित सिंह का जन्मदिवस

Sat, 13 Feb 2021 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Ajit Singh's birthday by distributing jaggery and revdi
गुड़ और रेवड़ी बांटकर मनाया अजित सिंह का जन्मदिवस
विज्ञापन

मवाना। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह के 83वें जन्म दिवस गुड़ व रेवड़ी बांटकर मनाया। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान चलो गांव की ओर के तहत जनपद मेरठ के रालोद नेताओं द्वारा हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के अतलपुर, खटकी, नारंगपुर, नंगला समेत कई गांवों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। रालोद नेताओं ने चौधरी अजित सिंह द्वारा जारी पत्र की प्रतिलिपियां भी किसानों एवं ग्रामीणों में वितरित की।
नुक्कड़ सभा में प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि चौधरी अजित सिंह उद्योग मंत्री बने तो क्षेत्र को दर्जनों शुगर मिल की सौगात दी, जिससे क्षेत्र में समृद्धि आई। उन्होंने मोदी सरकार पर पूंजीपतियों के दबाव में काम करने महंगाई और भुखमरी को बढ़ावा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

हस्तिनापुर क्षेत्र के अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि तीन कृषि कानून न केवल किसानों के खिलाफ हैं, अपितु मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं को भुखमरी की कगार पर लाकर खड़े कर देने वाले हैं। संगठन मंत्री राजकुमार सांगवान ने कहा कि किसान आंदोलन अब देशव्यापी जनांदोलन में तब्दील हो चुका है। प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी ने कहा कि सरकार को काले कानून वापस लेने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को फल वितरित किए
जिला उपाध्यक्ष चौधरी रतन सिंह के नेतृत्व में मवाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर युवा नेता विकास सिंह भैंसा, जगमोहन, आलोक, सुधीर, मनोज कुमार, गोलू चौधरी, रंगोली चौधरी, प्रमेंद्र, नरेंद्र निलोहा, ओमबीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed