फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   celebrate maharishi valmiki jayenti in college

कॉलेज में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई

Sun, 13 Oct 2019 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
celebrate maharishi valmiki jayenti in college
जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर आयोजित विचार गोष्ठी। - फोटो : SARDANA
कॉलेज में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई
विज्ञापन

परीक्षितगढ़/सरूरपुर। ग्राम खजूरी रोड़ स्थित तिरूपति बालाजी कन्या महाविद्यालय में शनिवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक डॉ. एमपी त्यागी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्राचार्य डॉ. ओमकार सिंह त्यागी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि आदि कवि के रूप में प्रसिद्ध थे। उनके द्वारा रचित रामायण संपूर्ण जीवन का आधार है। उप प्राचार्य डॉ. भावना शर्मा ने कहा कि हमें महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलना चाहिए। तभी हमारा जीवन सफल हो सकता है और सही रास्ते पर चल सकेंगे। इस अवसर पर डॉ. निशा, डॉ. रश्मि, मिसबाह, राखी, शहनुमा, शाजिया, अमन व ज्योति आदि मौजूद रहे। वहीं, सरूरपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में संगोष्ठी हुई। प्रधानाचार्य डॉ. जयभगवान सिंह ने कहा कवि वाल्मीकि महान तपस्वी सन्यासी भगवान राम जिसके आदर्श जिन्होंने रामायण की रचना की। उन्होंने रामायण में श्री राम के शील, शक्ति, सौंदर्य, समन्वित व्यक्तित्व को परिभाषित किया। कहा कि वाल्मीकि का जीवन दर्शन भारतीय समाज को प्रकाशित करता रहेगा। संचालन शशि भूषण ने किया। इस मौके पर यशी, कोमल ,रिया व पायल ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed