{"_id":"635e9d8e76986a1ed96d4305","slug":"ccsu-second-merit-of-pg-llb-released-take-admission-from-tomorrow-admission-will-be-done-till-november-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCSU Admission : पीजी-एलएलबी की दूसरी मेरिट जारी, कल से लें एडमिशन, दो नवंबर तक होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CCSU Admission : पीजी-एलएलबी की दूसरी मेरिट जारी, कल से लें एडमिशन, दो नवंबर तक होंगे प्रवेश
Sun, 30 Oct 2022 09:22 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 30 Oct 2022 09:22 PM IST
सार
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीजी कोर्सों एमए-एमएससी-एमकॉम और एलएलबी की दूसरी मेरिट रविवार को जारी कर दी गई है। दो नवंबर तक एडमिशन होंगे, इसके बाद ओपन मेरिट आएगी।
विज्ञापन
CCSU
- फोटो : Amar Ujala Meerut
विस्तार
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीजी कोर्सों एमए-एमएससी-एमकॉम और एलएलबी की दूसरी मेरिट रविवार को जारी कर दी गई है। सोमवार से सभी कॉलेज एडमिशन करेंगे। इस मेरिट से एडमिशन की अंतिम तिथि दो नंवबर है।
विज्ञापन
कैंपस और कॉलेजों में एमए-एमएससी-एमकॉम समेत दूसरे कोर्सों में 22 हजार से अधिक सीटें हैं। पहली मेरिट से 4994 छात्र-छात्राएं एडमिशन ले चुके हैं। सोमवार से दूसरी मेरिट के एडमिशन शुरू होंगे। छात्र-छात्राएं अपनी लॉगइन आईडी से पंजीकरण फॉर्म एवं ऑफरलेटर डाउनलोड करके लेकर जाएं।
विज्ञापन
पंजीकरण फॉर्म एवं ऑफरलेटर के साथ अपने शैक्षिक प्रमाण, आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र, मूल निवास, आधार आदि समस्त प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छाया प्रति एवं मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर जाएं। एडेड कॉलेजों में एलएलबी की कटऑफ की बात करें तो 14 हजार से अधिक सीटें हैं।
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज में सामान्य वर्ग की दूसरी कटऑफ 68.90 पर आई है। एनएएस कॉलेज में एलएलबी की सामान्य वर्ग की कटऑफ 65.75 है। पीजी कोर्सों एमए-एमएससी में सीसीएसयू कैंपस में साइंस के विषयों को छोड़कर बाकी की कटऑफ 55 फीसदी से कम ही रही है। कॉलेजों में एमए के विषयों में भी कटऑफ काफी नीचे आई है।
एलएलबी में दूसरी मेरिट
कॉलेज - सामान्य - ओबीसी - एससी
मेरठ कॉलेज - 68.90 - 61.18 - 59.06
एनएएस कॉलेज - 65.75 - 55.30 - 56.40
सीसीएसयू कैंपस - 64.45- 54.64 - 51.40