फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Registration for admission open until July 10; check which courses have had their deadlines extended.

सीसीएसयू: अब 10 जुलाई तक कर सकेंगे प्रवेश के लिए पंजीकरण, जानें किन-किन कोर्स में बढ़ाई गई तारीख

Tue, 30 Jun 2026 07:58 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 30 Jun 2026 07:58 PM IST
सार

Meerut News: स्नातक (यूजी) तथा स्नातक स्तर के सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि इसके बाद तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी, इसलिए समय रहते आवेदन कर दें। 

विज्ञापन
CCSU: Registration for admission open until July 10; check which courses have had their deadlines extended.
CCSU, सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) तथा स्नातक स्तर के सभी सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित थी।
विज्ञापन

 

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों में संचालित सभी यूजी, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अब 10 जुलाई तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in⁠ पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है, उन्हें भी 10 जुलाई तक संशोधन का अवसर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों से समय रहते पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। अब तक विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों के यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 1,04,839 से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यूजी एवं पीजी दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 10 जुलाई तक जारी रहेगी।
 
विज्ञापन

एलएलबी प्रथम वर्ष के पंजीकरण जुलाई के पहले सप्ताह में
विश्वविद्यालय प्रशासन ने एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए भी जुलाई के प्रथम सप्ताह में ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने की तैयारी की है। प्रवेश समन्वयक के अनुसार, तकनीकी कारणों से पंजीकरण प्रक्रिया पहले शुरू नहीं हो सकी।

एलएलएम, एमएड, बीपीएड और एमपीएड प्रवेश परीक्षा आवेदन भी 10 जुलाई तक
विश्वविद्यालय ने एलएलएम, एमएड, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी 10 जुलाई तक बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून थी। विश्वविद्यालय के अनुसार, 1 जुलाई से 10 जुलाई तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा कर सकेंगे। 
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 10 जुलाई के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। प्रवेश परीक्षा-2026 के समन्वयक द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि छात्रों के हित को देखते हुए ही आवेदन की अंतिम तिथि का विस्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed