फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu news

सांध्यकालीन कक्षाओं पर सीसीएसयू के कॉलेजों का इंकार

Tue, 03 Nov 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 03 Nov 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
ccsu news
इस सत्र से कॉलेजों में सांध्यकालीन कक्षाएं नहीं चलेंगी। कॉलेजों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। सीसीएसयू अब शासन को अगले साल के लिए प्रस्ताव भेजेगी। इस फैसले से छात्रों को झटका लगा है।
विज्ञापन


मेरठ और सहारनपुर मंडल के 10 एडेड और राजकीय कॉलेजों के प्रिंसिपल के साथ कुलपति और रजिस्ट्रार ने सोमवार को बैठक की। मेरठ से आरजी डिग्री कॉलेज और एनएएस कॉलेज के प्रिंसिपल शामिल रहे। तय यह हुआ कि कॉलेज इस सत्र से सांध्यकालीन कक्षाएं चलाने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


सत्र शुरू हो चुका है, आवश्यक सुविधाएं जुटाने में कठिनाई होगी। अब दिवाली की छुट्टी हैं। छात्रसंघ चुनाव होने हैं। लिहाजा अगले सत्र से सांध्यकालीन कक्षाओं के लिए प्रस्ताव भेजा जाए। अब विवि शासन को यह रिपोर्ट भेजेगा। सीट कम होने और प्रवेशार्थी एडमिशन से वंचित होने की वजह से शासन से सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू करने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि भी हर साल शासन को प्रस्ताव भेज रहा था। शासन ने जब गेंद विवि के पाले में डालकर रिपोर्ट मांगी तो मामले ने यू टर्न ले लिया है। हर साल विवि शासन को प्रस्ताव भेजता था, लेकिन शासन कोई जवाब नहीं देता था और मामला ठंडे बस्ते में चला जाता था। इस बार शासन ने देर से गंभीरता दिखाई तो कॉलेज मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed