फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU has given opportunity for registration in many courses till date 18 June

सीसीएसयू ने फिर दिया मौका, जल्द करें रजिस्ट्रेशन, नहीं तो निकल जाएगी अंतिम तारीख

Fri, 14 Jun 2019 05:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Jun 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
CCSU has given opportunity for registration in many courses till date 18 June
सीसीएसयू

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध मेरठ-सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में यूजी कोर्सों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाकर 18 जून कर दी गई है। शुक्रवार से छात्र-छात्राएं आरक्षण कैटेगिरी और कॉलेज आदि में हुई गलती में सुधार कर सकते हैं। 20 जून को विश्वविद्यालय यूजी की पहली मेरिट जारी करेगा। एलएलबी, एमए, एमएससी, एमकॉम समेत पीजी कोर्सों में एडमिशन के लिए 15 जून से रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। ये निर्णय कैंपस में एडमिशन कमेटी की बैठक में लिए गए।

विज्ञापन


सीसीएसयू कैंपस में आयोजित बैठक में तिथि बढ़ाकर 18 जून करने का निर्णय लिया गया। पंजीकृत अभ्यर्थी इसी दौरान अपने फार्म में कॉलेज, पाठ्यक्रम, भारांक और लिंग में संशोधन कर सकते हैं। यूजी पाठ्यक्रमों में स्पोर्ट्स कोटे से प्रवेशित होने वाले छात्र-छात्राओं का फिजिकल टेस्ट 27 और 28 जून को होगा। कैंपस में इसी सत्र से संचालित बीएससी कंप्यूटर साइंस ऑनर्स के लिए 12वीं में गणित विषय का होना आवश्यक है। 12वीं में 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी ही इस पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे। बीबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने हेतु दो वर्ष पूर्व उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के प्रतिबंध को समाप्त कर दिया गया है। हाई स्कूल के बाद दो वर्षीय आईटीआई करने वाले अभ्यर्थी अब कला संकाय के स्नातक स्तरीय किसी भी पाठ्यक्रम में गृह विज्ञान विषय के अतिरिक्त प्रवेश हेतु अर्ह होंगे।
विज्ञापन


यदि किसी कॉलेज ने अपनी लॉग इन आईडी और पासवर्ड अभी तक प्राप्त नहीं किया है तो वह तत्काल कॉलेज के लैटर हैड पर कॉलेज कोड संचालित पाठ्यक्रमों के नाम, फोन नंबर और ईमेल आईडी लिखकर प्राचार्य से हस्ताक्षर करा लें। उनको प्रवेश पोर्टल पर दी गई ईमेल आईडी पर मेल करें, ताकि उन्हें लॉग इन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में तय किया गया कि यूजी पाठ्यक्रमों की प्रथम मेरिट 20 जून को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएलबी (तीन वर्षीय पाठ्यक्रम), बी.लिब, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए 15 जून से विश्वविद्यालय रजिस्ट्रेशन ओपन करने जा रहा है। एलएलबी में कॉलेजों में 15 हजार के करीब सीटें हैं। इन विषयों में भी छात्र-छात्राओं को तीन कॉलेजों का विकल्प भरना होगा। इसके अलावा एमए, एमएससी-एमकॉम समेत दूसरे पीजी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बीपीईएस पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु दोबारा रजिस्ट्रेशन ओपन करने का निर्णय लिया गया है।

- 60 हजार सीटें अभी भी खाली
सीसीएसयू के कॉलेजों में गुरुवार शाम तक 105530 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराएं। सीटों की बात करें तो नौ जिलों के कॉलेजों में 1 लाख 60 हजार से ज्यादा सीटें हैं। ऐसे में 60 हजार से ज्यादा सीटें खाली पड़ी हैं। 

- ये रहे मौजूद
बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने की। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. जितेंद्र ढाका, प्रो, योगेंद्र सिंह, डॉ. राजेश गर्ग, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. मनोज अग्रवाल, उप कुलसचिव बीपी कौशल, डॉ. प्रशांत कुमार आदि आदि मौजूद रहे।

28 से बीएड की परीक्षाएं, कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड 
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीएड दो वर्षीय 2018-20, 2017-19 सेकेंड ईयर, 2015-17 एक्स और बैक पेपर परीक्षाएं 28 जून से कराने का पूरा कार्यक्रम विवि ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। परीक्षाएं 28 जून से शुरू होकर 22 जुलाई तक चलेंगी। सभी कॉलेजों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा कार्यक्रम से अवगत करा दें। परीक्षा में 40 हजार के करीब छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड कर दिए जाएंगे।

बीएससी का रिजल्ट जारी
बीएससी प्रथम वर्ष कॉलेज कोड-203, 242, 296, 559, 686, 832, 0905, बीएससी द्वितीय वर्ष कॉलेज कोड-481, 559, 832 एवं बीएससी तृतीय वर्ष कॉलेज कोड-163, 242, 363 का रिजल्ट जारी कर दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed