{"_id":"5f42cc2e8ebc3e718b5aae63","slug":"ccsu-fewer-students-are-registering-in-self-finance-courses-city-news-mrt4976615194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में कम ही छात्र कर रहे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में कम ही छात्र कर रहे पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू : सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में कम ही छात्र कर रहे पंजीकरण
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में स्नातक में एडमिशन को अब तक एक लाख सात सौ छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। एकतरफ जहां बीए-बीएससी-बीकॉम में सबसे ज्यादा पंजीकरण हुए हैं, वहीं सेल्फ फाइनेंस कोर्सों का बुरा हाल है। रजिस्ट्रेशन भी धीमी गति से हो रहे हैं। इस बार सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में और ज्यादा सीटें खाली रह सकती हैं।
एक छात्र तीन विषयों में रजिस्ट्रेशन कर सकता है। ऐसे में दूसरे कोर्सों में फार्म भरने वाले छात्र-छात्राएं भी बीए को पसंद कर रहे हैं। अब तक 1 लाख सात सौ हजार छात्र-छात्राओं ने बीए में विकल्प भरा है। बीकॉम की बात करें तो अब तक 37517 छात्रों ने विकल्प भरा है। बीएससी में 37405 छात्रों ने फार्म भरा है। बीएससी एजी में 11261 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। सेल्फ फाइनेंस कोर्सों की बात करें तो गिनती के कोर्सों को छोड़ दें तो बाकी का बुरा हाल है। बीए-एलएलबी में 3215 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। बीबीए में 2730 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। बीसीए में 3527 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। बीएससी नर्सिंग में 2017 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। बीएससी कंप्यूटर साइंस में 1067 एवं बीएससी होम साइंस में 953 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। दूसरे कोर्सों का बुरा हाल है। स्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए सीसीएसयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन में देरी न करें। मोबाइल से भी रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं।
दिख रहा कोरोना का असर
सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में कोर्सों का पहले से ही बुरा हाल था, लेकिन इस बार कोरोना महामारी का असर भी देखने को मिल रहा है। हालात ये हैं कि 25 के करीब कोर्सों में अभी तक गिनती के ही रजिस्ट्रेशन हुए हैं। पंजीकरण की धीमी गति को देखते हुए ऐसा लगा रहा है कि इस बार काफी सीटें खाली रह जाएंगी, जबकि इस बार मेरठ और सहारनपुर मंडल में 12वीं में दो लाख 30 हजार छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।