फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU claims... internal exam question paper was not leaked; the portal only hosted a practice test.

Meerut News: सीसीएसयू का दावा...नहीं लीक हुआ आंतरिक परीक्षा का प्रश्नपत्र, पोर्टल पर था केवल प्रैक्टिस टेस्ट

Sat, 04 Jul 2026 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
CCSU claims... internal exam question paper was not leaked; the portal only hosted a practice test.
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) प्रशासन ने ऑनलाइन आंतरिक परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने संबंधी खबरों का पूरी तरह से खंडन किया है। विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया पर चल रहीं इन सूचनाओं को निराधार, भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया है। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से पहले पोर्टल पर जो सामग्री दिख रही थी, वह वास्तविक प्रश्नपत्र नहीं बल्कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अपलोड किया गया एक प्रैक्टिस टेस्ट था।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस बार आंतरिक परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही हैं। छात्रों को इस नई तकनीक और डिजिटल प्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से परीक्षा पोर्टल पर एक मॉक या प्रैक्टिस टेस्ट उपलब्ध कराया गया था। इसका एकमात्र उद्देश्य विद्यार्थियों को लॉगिन करने, बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने, स्क्रीन पर प्रश्नों के बीच नेविगेट करने और अंत में उत्तर सबमिट करने की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास कराना था। इस प्रैक्टिस टेस्ट में केवल नमूने (सैंपल) के प्रश्न शामिल थे जिनका वास्तविक परीक्षा के प्रश्नों से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं था।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि कुछ लोगों ने इसी प्रैक्टिस टेस्ट को वास्तविक प्रश्नपत्र समझ लिया और सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने की अफवाह फैला दी। उन्होंने साफ किया कि वास्तविक आंतरिक परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित और निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया के तहत एक बिल्कुल अलग गोपनीय प्रश्नपत्र के माध्यम से आयोजित की गई है। इसलिए पेपर आउट होने या पहले से प्रदर्शित होने के सभी दावे पूरी तरह असत्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed