फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU backward on portal, teachers are not sending E content,only one hundred ninty in eleven hundred have given content

ई-कंटेंट भेजने में कोताही, पोर्टल पर पिछड़ी सीसीएसयू, 1100 शिक्षकों में से सिर्फ 190 के ही मिले कंटेंट

Sat, 19 Sep 2020 09:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 19 Sep 2020 09:24 PM IST
सार

  • बैठक में कुलपति ने जताई नाराजगी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी भी शासन को भेजेंगे रिपोर्ट 
  • विवि से संबद्ध कॉलेजों में 1100 शिक्षक तैनात, ई-कंटेंट आए अभी तक सिर्फ 190

विज्ञापन
CCSU backward on portal, teachers are not sending E content,only one hundred ninty in eleven hundred have given content
सीसीएसयू

विस्तार

मेरठ में सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक ई-कंटेंट भेजने में कोताही बरत रहे हैं। सीसीएसयू कैंपस के शिक्षकों ने जहां अब तक 120 ई-कंटेंट शासन के ई-पोर्टल पर अपलोड करा दिए हैं, वहीं कॉलेजों का प्रदर्शन बहुत खराब है। 1100 शिक्षकों में से सिर्फ 190 ई-कंटेंट ही प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को विवि में हुई बैठक में इसको लेकर कुलपति ने नाराजगी जताई है। कुलपति ने सभी प्राचार्यों से कहा है कि 10 दिन के अंदर सभी शिक्षकों का ई-कंटेंट उपलब्ध करा दें। क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी भी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन पढ़ाई कराने के लिए ई-कंटेंट का एक पोर्टल बनाया जा रहा है। इसमें सभी विवि से ई-कंटेंट तैयार करके अपलोड किया जाएगा ताकि प्रदेश के सभी छात्र-छात्राएं कहीं से भी इससे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर छह महीने से काम चल रहा है। लेकिन इसके बाद भी कॉलेजों से अब तक गिनती के ही शिक्षकों की तरफ ई-कंटेंट भेजा गया है। ये भी तब है जबकि सीसीएसयू विवि से संबद्ध मेरठ-सहारनपुर मंडल में 68 राजकीय-एडेड कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में 11 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं।

ऐसे में एक शिक्षक को कम से कम 10-10 ई-कंटेंट भेजने चाहिए थे, जिससे ई-कंटेंट की संख्या 11 हजार से भी अधिक हो जाती, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। शनिवार को कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में  संकायाध्यक्ष और विभागाध्यक्ष की ऑनलाइन बैठक हुई।

कुलपति ने कहा कि सरकार का डिजिटलाइजेशन की तरफ विशेष जोर है। ऐसे में सभी शिक्षक अपनी संस्थान की मेल आईडी और निजि ईमेल आईडी कुलसचिव के यहां दर्ज करा दें। कम से कम से कागज का प्रयोग करें। सभी अपनी मेल आईडी दिन में तीन बार जरूर देखें।

कुलपति ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के लिए हर शिक्षक तैयार रहे। उसको अच्छी तरह से समझ लें। इस दौरान डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. जमाल अहमद सिद्दकी ने बताया कि 120 ई-कंटेंट अपलोड किए जा चुके हैं। सौ से अधिक ई-कंटेंट के अपलोड करने काम चल रहा है।

छात्रों को पहले ही भेज दें ई-कंटेंट 
पोर्टल पर अपलोड होने वाले ई-कंटेंट को छात्रों को पहले ही भेजने के लिए कहा गया है, ताकि वे पढ़ाई के लिए तैयार रहें। 10 दिन में ई-कंटेंट भेजना है। ई-कंटेंट को टाइप करके ही भिजवाया जाएगा। हाथ से लिखकर कोई भी ई-कंटेंट तैयार न करें।

ये रहे मौजूद 
बैठक में प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. पवन शर्मा, प्रो. जितेंद्र ढाका, प्रो. वीरपाल सिंह, प्रो. भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed