Meerut: सीसीएसयू में नगर निगम की बैठक से पहले सफाई कर्मचारियों का हंगामा, बेहोश हुए कर्मचारी और नेता सुरेश
मेरठ चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी के अटल सभागार में नगर निगम की बैठक से पहले सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वार्ता एक घंटे से जारी है, इसी दौरान एक कर्मचारी और नेता सुरेश बेहोश हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के अटल सभागार में नगर निगम की बैठक शुरू होने से पहले सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारियों की नगर निगम अधिकारियों के साथ वार्ता पिछले एक घंटे से चल रही है। इसी दौरान प्रदर्शन स्थल पर मौजूद एक कर्मचारी और नेता सुरेश अचानक बेहोश हो गए, जिन्हें बाहर ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 23 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ
अटल सभागार में नगर निगम की अहम बैठक होने वाली है, लेकिन उससे पहले कर्मचारियों के विरोध ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फिलहाल वार्ता जारी है और कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।