सीसीएसयू और कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज, उप मुख्यमंत्री बोले-लड़के मेहनत करें अन्यथा यूपी में मनाना पड़ेगा विश्व पुरुष दिवस
- देर रात रद्द हो गया कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल के मेरठ आने का कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में ऑनलाइन कार्यक्रम के लिए स्क्रीन लगाई गई है। सीसीएसयू में मुख्य अतिथि गुजरात विवि के पूर्व कुलपति प्रो. एमएन पटेल, विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और कुलपति प्रो. एनके तनेजा होनहारों को मेडल देंने पहुंचे हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक त्रिलोचन महापात्र और कुलपति प्रो. आरके मित्तल होनहारों को मेडल देंगे।
लड़के मेहनत करें नहीं तो यूपी में मनाना पड़ेगा विश्व पुरुष दिवस: उप मुख्यमंत्री
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 32वां दीक्षांत समारोह चल रहा है। समारोह में टॉपर्स को मेडल देने के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश चंद शर्मा ने छात्राओं की बड़ी संख्या देखकर कुलपति से पूछा कि छात्रों का नंबर बाद में है क्या। इस पर कुलपति ने उन्हें बताया कि विवि में 80 फीसदी टॉपर छात्राएं ही है। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया मे 19 नवंबर 2019 को विश्व पुरुष दिवस मनाने की मांग उठी थी। कई देशों में यह मनाया भी जाने लगा।हमारे यहां ऐसा नही है। लेकिन छात्र मेहनत कर आगे बढ़ें नही तो यूपी में भी विश्व पुरूष दिवस मनाना होगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा में नियुक्ति के लिए चयन आयोग की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जल्द ही इसकव जरिये भर्ती होंगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई गई है, जिमसें 79 हजार ई कंटेंट उपलब्ध है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में मंगलवार को 13वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्र मुख्य अतिथि हैं। 302 डिग्री और सात छात्रों को मेडल दिए जाएंगे। बिना मास्क और सैनिटाइजर के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। दोपहर ढाई बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।
कोविड-19 को देखते हुए इस बार मंच पर एकेडमिक काउंसिलिंग के सदस्य नहीं बैठेंगे। सिर्फ प्रबंध परिषद के सदस्यों को ही इस बार मंच पर स्थान मिलेगा। हर वर्ष होने वाले दीक्षांत समारोह में एकेडमिक काउंसिलिंग के सदस्यों को भी मंच पर बैठाया जाता था। मंच पर चार कुर्सी आगे रहेगी, जबकि प्रबंध परिषद सदस्यों की कुर्सी उनके पीछे रहेगी। कृषि विवि के कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कार्यक्रम को लेकर पुलिस अधिकारी कृषि विवि पहुंचे।
उन्होंने सुरक्षा को लेकर विवि प्रशासन से चर्चा की और कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी दौराला संजीव दीक्षित ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। इस दौरान डॉ. बीआर सिंह, डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. सुनील मलिक, डॉ. अनिल सिरोही, रितुल सिंह, डॉ. आरएस सेंगर, अशोक यादव, डा. यूपी शाही मौजूद रहे।
सीसीएसयू के 32वें दीक्षांत समारोह में होनहारों का वर्षों का सपना पूरा होगा। मंगलवार को समारोह में 254 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक और 217 को विशिष्ट प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जिन छात्र-छात्राओं ने अपनी डिग्री नहीं ली है, उनको साढ़े छह बजे पहले विवि में बनाए गए काउंटर से डिग्री लेनी है। इसके बाद सभी छात्र-छात्राएं नौ बजे तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में अपनी सीटों पर बैठ जाएंगे। सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर दीक्षांत समारोह शुरू हो जाएगा। 75 फीसदी मेडल छात्राओं ने हालिस किए हैं।
दीक्षांत में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं को शोध की डिग्री मिलेेगी। सोमवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में इन शोध उपाधि पर मुहर लग गई। इसके अलावा कुलाधिपति रजत पद का नाम बदलकर अब कुलाधिपति स्वर्ण पदक कर दिया गया है। वहीं बिना मास्क किसी को भी कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिलेगा।
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि गुजरात विवि के पूर्व कुलपति प्रो. एमएन पटेल रात में ही विवि पहुंच गए। वर्ष 2018 में जाम के कारण मुख्य अतिथि समारोह में देरी से पहुंच पाए थे। इस कारण प्रो. पटेल से विवि के अधिकारियों ने एक दिन पहले ही आने का आग्रह किया था।
अधिकारियों ने लिया सुरक्षा का जायजा
सोमवार शाम डीएम और एसएसपी ने विवि में का दौरा किया। कहां-कहां पुलिस और कहां पर विवि के अधिकारी रहेंगे, इसको लेकर चर्चा हुई। विवि में भी तैयारियों को लेकर बैठक हुई। कुलपति प्रो. एनके तनेजा और रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की।
आज कैंपस में घूमने न आएं, रोक रहेगी
सीसीएसयू कैंपस में रोज सुबह हजारों लोग घूमने जाते हैं। मंगलवार को किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बिना पास के किसी का भी गेट से प्रवेश नहीं होगा। चीफ प्रॉक्टर प्रो. वीरपाल सिंह ने बताया कि मेडल लेने वाले छात्र-छात्राओं के साथ जो अभिभावक आएंगे उनका भी वेरीफिकेशन किए जाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
पूजा कुमारी को मुरारी लाल माहेश्वरी और अपर्णा त्यागी को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक
दीक्षांत समारोह में एमकॉम की टॉपर पूजा कुमारी को मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक एवं एमजेएमसी की टॉपर अपर्णा त्यागी को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक मिलेगा। इनके अलावा मुकुल चौधरी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, शोभित शर्मा को पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक एवं प्रवीण कुमार और प्रियांशु वर्मा को चौधरी चरण सिंह स्मृति पुरस्कार मिलेगा। प्रायोजित मेडल पाने वाले छात्र-छात्राओं में वंदना, नेहा, शिवानी, प्रियंका, हर्षा, प्रतिभा, सुरभि, स्नेहा, यशी, शुभि, रेखा, चंचल, प्रियंका, जयेंद्र, शुभा, चि9राग, समीरा, तान्या, सौम्या, विञध्या, मुस्कान, अशरार, कशिश, दिव्यांशज्ञ, अनिका, बबिता, सचिन, अंशु, शिवानी, सृष्टि, प्रतिभा, निष्ठा, कृति, शैफाली, अनु, शिवांगी, अनुकृति, शनी, पूजा, नेहा, प्रिंस, शगुफ्ता, सोनल, वंदना, आस्था, महक, मेघा और रुचि शामिल हैं।
ये मिलेंगे मेडल
वर्ष 2020
कुलाधिपति स्वर्ण पदक 01
पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक 01
चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार 02
कुलपति स्वर्ण पदक 168
प्रायोजित स्वर्ण पदक 55
विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र 191
वर्ष 2019
कुलपति स्वर्ण पदक 23
प्रायोजित स्वर्ण पदक 04
विशिष्ट योग्यता प्रमाणपत्र 26