फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE removed important unit from the 12th syllabus

सीबीएसई ने 12वीं के पाठ्यक्रम से हटाई महत्वपूर्ण यूनिट

Mon, 08 Apr 2019 03:58 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 08 Apr 2019 03:58 AM IST
विज्ञापन
CBSE removed important unit from the 12th syllabus
cbse
 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों की मुश्किल बढ़ा दी है। बोर्ड ने इस वर्ष 12वीं कक्षा में केमेस्ट्री के सिलेबस से सॉलिड स्टेट की यूनिट हटा दी है। साथ ही पी ब्लॉक में से ग्रुप 15 को भी हटा दिया है। विषय विशेषज्ञों के अनुसार सॉलिट स्टेट यूनिट और ग्रुप 15 दोनों के ही टॉपिक प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में इन यूनिट से प्रश्न अनिवार्य रूप से आते हैं। अभी तक छात्रों की बोर्ड परीक्षा के समानांतर ही प्रतियोगी परीक्षा के लिए ये टॉपिक तैयार हो जाते हैं। लेकिन इस वर्ष से छात्रों को अलग से कोचिंग में या सेल्फ स्टडी कर इन टॉपिक को पढ़ना होगा। बोर्ड ने इस वर्ष केमेस्ट्री के सिलेबस में जो बदलाव किया है, उसमें 11वीं कक्षा में कोई बदलाव नहीं है, लेकिन 12वीं कक्षा में केमेस्ट्री के सिलेबस और पेपर पैटर्न दोनों को बदला है। बोर्ड ने पिछले वर्ष ये टॉपिक 11वीं कक्षा में जोड़े थे। और इस वर्ष ये टॉपिक 11वीं और 12वीं दोनों से हटा दिए। 11वीं के सिलेबस में अभी तक इन टॉपिक के संबंध में कोई सूचना नहीं आई है। 12वीं में अब 16 की बजाय 15 यूनिट रह जाएंगी।
विज्ञापन


पेपर में 20 अंक के सीधे 20 सवाल
केमेस्ट्री में में 30 अंकों का प्रैक्टिकल व 70 अंकों का पेपर रहता है। इस बार पेपर पैटर्न बदला है। 10 से 12 अंकों के न्यूमेरिकल्स वाले प्रश्न रहेंगे। प्रश्न का उत्तर ठीक नहीं, लेकिन हल करने की प्रक्रिया पर स्टेप बाई स्टेप अंक अवश्य मिलेंगे। पेपर में अब 27 के स्थान पर 37 प्रश्न होंगे। इसमें 20 प्रश्न एक अंक वाले होंगे। ये ऑब्जेक्टिव होंगे। मल्टीपल च्वाइस नहीं रहेगी। साथ ही सात प्रश्न दो अंकों वाले और सात ही प्रश्न तीन अंकों के होंगे। 5 अंकों वाले प्रश्नों की संख्या तीन ही रहेगी। पूरे पेपर में कोई च्वाइस नहीं होगी। लेकिन 33 प्रतिशत इंटरनल च्वाइस मिलेगी।
विज्ञापन


पेपर जल्दी खत्म होगा
बोर्ड ने एक नंबर वाले प्रश्न बढ़ाएं हैं। इससे पेपर लंबा नहीं रह जाएगा। एक अंकों वाले प्रश्नों के जवाब एक लाइन, दो अंकों वाले प्रश्नों के जवाब दो लाइन व तीन अंकों के प्रश्नों के जवाब तीन लाइन में ही देना होगा। इससे पेपर में लगने वाला समय घटेगा। पास होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। छात्रों में तार्किक व याद करने की क्षमता बढ़ेगी। विषय को गहराई से समझना होगा। कांसेप्ट को सही तरह से विश्लेषित करने व उसे अप्लाई करने की क्षमता का विकास भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन--
छात्रों पर सिलेबस का दवाब तो कम हुआ है। लेकिन महत्वपूर्ण टॉपिक हटने से प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों को इन्हें अलग से पढ़ना पढ़ेगा। अब पेपर और स्कोरिंग हो जाएगा। 20 प्रश्न जो एक नंबर वाले हैं, वो सही हैं। छात्रों को 20 अंक सीधे सीधे हासिल हाेंगे। यह अच्छा बदलाव है।
पंकज मित्तल, शिक्षक दीवान पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed