छेड़छाड़ का मामला: बीच सड़क पर मुर्गा बने मनचलों पर मुकदमा दर्ज, राइफल से धमकाने वाले बुजुर्ग पर होगा ये एक्शन
Meerut News : मेरठ में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, हाथ में राइफल लेकर धमकाने व मुर्गा बनाने वाले बुजुर्ग का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कोचिंग जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले तीन मनचलों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में राइफल लेकर धमकाने व मुर्गा बनाने वाले बुजुर्ग का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
सोमवार शाम एक कॉलोनी में कुछ छात्राएं कोचिंग सेंटर जा रही थीं। छात्राओं के साथ अहमदनगर के रहने वाले बाइक सवार तीन मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्राएं किसी तरह बच-बचाकर कोचिंग सेंटर पहुंचीं और कोचिंग सेंटर के मालिक को सारी बात बताई।
इसके बाद हाथ में राइफल लेकर बुजुर्ग बाहर निकल आया और मनचलों की बीच सड़क पर पिटाई करने के बाद सड़क पर ही मुर्गा बना दिया। मनचलों के साथ मारपीट करने वाला व्यक्ति राइफल लेकर मनचलों को धमकाते हुए भी दिखा था।
यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि छात्राओं के परिजनों से तहरीर लेकर तीनों के खिलाफ के दर्ज कर लिया है। राइफल लेकर धमकाने वाले बुजुर्ग का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जाएगी।
यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट