फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against three accused who molested girl students in Meerut

छेड़छाड़ का मामला: बीच सड़क पर मुर्गा बने मनचलों पर मुकदमा दर्ज, राइफल से धमकाने वाले बुजुर्ग पर होगा ये एक्शन

Wed, 31 Jan 2024 02:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Jan 2024 02:00 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, हाथ में राइफल लेकर धमकाने व मुर्गा बनाने वाले बुजुर्ग का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
Case registered against three accused who molested girl students in Meerut
बुजुर्ग ने मनचलों को पीटा और बीच सड़क पर मुर्गा बनाया था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कोचिंग जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले तीन मनचलों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में राइफल लेकर धमकाने व मुर्गा बनाने वाले बुजुर्ग का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार शाम एक कॉलोनी में कुछ छात्राएं कोचिंग सेंटर जा रही थीं। छात्राओं के साथ अहमदनगर के रहने वाले बाइक सवार तीन मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्राएं किसी तरह बच-बचाकर कोचिंग सेंटर पहुंचीं और कोचिंग सेंटर के मालिक को सारी बात बताई।

विज्ञापन

इसके बाद हाथ में राइफल लेकर बुजुर्ग बाहर निकल आया और मनचलों की बीच सड़क पर पिटाई करने के बाद सड़क पर ही मुर्गा बना दिया। मनचलों के साथ मारपीट करने वाला व्यक्ति राइफल लेकर मनचलों को धमकाते हुए भी दिखा था।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि छात्राओं के परिजनों से तहरीर लेकर तीनों के खिलाफ के दर्ज कर लिया है। राइफल लेकर धमकाने वाले बुजुर्ग का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed