फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case has been registered against 34 people for conducting panchayat in Shamli district

यूपी: लॉकडाउन में पंचायत करना पड़ा भारी, 34 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 23 Apr 2020 08:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Apr 2020 08:49 PM IST
सार

  • 22 मार्च को जलालाबाद में हुई पंचायत की वायरल हुई थी वीडियो
  • पुलिस ने 28 लोगों को हिरासत में लिया है
  • लॉकडाउन में पंचायत करने पर 34 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
Case has been registered against 34 people for conducting panchayat in Shamli district
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में प्रशासन की अनुमति के बिना पंचायत करने पर पुलिस ने जलालाबाद के 34 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने 28 लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि जलालाबाद के मोहल्ला अमानत अली में 22 मार्च को एक युवक की बरात जानी थी, लेकिन प्रशासन की तरफ से बरात को अनुमति नहीं मिल पाई और उनके प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया गया। बरात का कार्यक्रम स्थगित होने पर तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युवक के समाज से जुड़े कुछ लोग पंचायत करते हुए दिख रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए जांच की। जांच में पंचायत परवेज के घर में होना पाया गया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन कर बिना अनुमति के पंचायत करने के मामले में जलालाबाद के 34 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें 28 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed