फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed for playing DJ at high volume

Meerut News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर मुकदमा दर्ज

Tue, 02 Dec 2025 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Case filed for playing DJ at high volume
माछरा। पुलिस चौकी माछरा के अंतर्गत गांव अमरपुर में शादी में तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत किए जाने पर पुलिस ने पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गांव अमरपुर निवासी प्रदीप कुमार ने कॉल कर पुलिस चौकी माछरा को तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी गांव अमरपुर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि तेज आवाज में डीजे बज रहा है और लोग नाच रहे हैं। पुलिस को देखकर नाचने कूदने वाले डीजे लेकर भाग गए। चौकी प्रभारी सहंसरपाल मलिक ने तय मानक से अधिक आवाज और 10 बजे के बाद डीजे बजाने को आमजन को परेशान करने वाला मानते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि जिस घर में शादी समारोह आयोजक व डीजे बजाने वाले पर मामले के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed