फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against officials workers of farmer union organizations for creating ruckus at Sivaya toll

UP: सिवाया टोल पर हंगामा करना पड़ा भारी, किसान यूनियन के दो संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर मुकदमा

Sun, 05 May 2024 06:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 05 May 2024 06:01 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में किसान यूनियन के दो संगठनों के कार्यकर्ताओं को सिवाया टोल प्लाजा पर हंगामा करना भारी पड़ गया। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case filed against officials workers of farmer union organizations for creating ruckus at Sivaya toll
मेरठ में सिवाया टोल पर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मोदीपुरम में सिवाया टोल प्लाजा पर किसान यूनियन के अलग-अलग संगठनों के हंगामा कर धरना देने के मामले में टोल प्रबंधक की तहरीर पर दौराला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने चार नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, भाकियू अजगर ने मुकदमे के विरोध में सोमवार को दौराला थाने का घेराव करने की बात कही। 

विज्ञापन


शनिवार को भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति व भारतीय किसान यूनियन अजगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने टोल पर हंगामा कर दो लाइन पर कब्जा कर लिया था। इस दौरान वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और टोल पर जाम की स्थिति बनी रही। टोल अधिकारियों व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया था। दो दिन से लगातार दो संगठनों ने टोल पर धरना दिया, जिस कारण वाहन चालक भीषण गर्मी में  परेशान रहे। 

विज्ञापन

इस मामले में टोल प्रबंधक अनुज सोम ने एक संगठन के तीन नामजद व 15 अज्ञात व दूसरे संगठन के एक नामजद व 15 अज्ञात पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के अभिषेक त्यागी, अक्षित शर्मा, दिनेश भाटी व 15 अज्ञात और दूसरे संगठन भारतीय किसान यूनियन आंदोलनकारी के पवन भाटी और 15 अज्ञात पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दौराला थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

भाकियू आंदोलनकारी ने भी दिया धरना
रविवार को टोल कर्मियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन आंदोलनकारी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी हंगामा करते हुए धरना दिया। 

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष परवेज आलम ने बताया कि आए दिन टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसकी जानकारी संगठन को दी, जिसको लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया और टोल पर धरने का निर्णय लिया गया था। रविवार को पदाधिकारी व कार्यकर्ता सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचे और हंगामा करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा कि जब तक टोल अधिकारी पदाधिकारियों को आश्वासन नहीं देंगे कि भविष्य में कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया जाएगा, धरना जारी रहेगा। मौके पर पहुंचे टोल अधिकारियों व पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया और धरना समाप्त कराया। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: खून से लथपथ थी लाश, टूटीं चूड़ियां बयां कर रहीं हैवानियत, आखिर सामने आया गुलफ्शां के कत्ल का राज

आज भाकियू अजगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता करेंगे थाने का घेराव 
भारतीय किसान यूनियन अजगर के प्रदेश प्रभारी व जिला अध्यक्ष पवन गुर्जर के नेतृत्व में सोमवार को थाना दौराला का घेराव किया जाएगा। पवन गुर्जर ने बताया कि टोल प्रबंधक व टोल कर्मी कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार, जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते है और उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया। मुकदमे के विरोध में सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ता दौराला थाने पहुंच कर घेराव करेंगे और मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन धरना सिवाया टोल प्लाजा पर शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bijnor : 33 घंटे मौत से लड़ी शिक्षिका...आखिर हार गई जिंदगी की जंग, एकतरफा प्यार में छात्र ने मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed