फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   car of infamous bhura gang used to running in Ola Company in meerut

ओला कंपनी में चलती थी कुख्यात भूरा के गुर्गों की गाड़ी, सुभारती मेडिकल कॉलेज के बाहर लावारिस हालत में मिली

Fri, 10 Jul 2020 01:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 10 Jul 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
car of infamous bhura gang used to running in Ola Company in meerut
ओला कैब

मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को कुख्यात अमित भूरा के नाम से धमकी देने वाले बदमाशों की गाड़ी ओला कंपनी में चल रही थी। वह पुलिस को बुधवार देर रात कॉलेज के बाहर लावारिस हालत में मिली। अब बदमाशों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


पुलिस को कॉलेज के समीप लावारिस हालत में मिली गाड़ी से धमकी भरी एक और चिट्ठी प्राप्त हुई। इसमें मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के लिए लिखा कि यह धमकी मानसी की तरफ से नहीं है। मेडिकल स्टोर हमारे आदमी को दे दो।
विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता चला कि गाड़ी ओला कंपनी में चलती है। पुलिस ने ओला कंपनी से जानकारी जुटाने का प्रयास किया तो बताया कि लॉकडाउन के चलते कंपनी बंद है। पुलिस का कहना कि इस मामले की जांच जारी है। पुलिस पंजाब जेल में बंद अमित भूरा से भी जानकारी ले सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : रिश्ते शर्मसार: मां और बहन के साथ करता था अश्लील हरकत, 50 हजार की सुपारी देकर बेटे की कराई हत्या


चिट्ठी में मानसी के नाम ने चौंकाया
कुख्यात अमित भूरा के नाम से मिली धमकी भरी चिट्ठी में लिखा है कि हमें मानसी आनंद समझने की भूल मत करना। यह बात सबको चौंका रही है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। 

पुलिस कर रही जांच
कुख्यात अमित भूरा के नाम से धमकी देने वाले बदमाशों की तलाश की जारी है। गाड़ी के जरिए भी बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। सुभारती मेडिकल कॉलेज प्रशासन को धमकी देने वाले कौन लोग हैं। इसका जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।-जितेंद्र सरगम, सीओ सरधना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed