फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car molested by giving lift, woman jumped and saved her life

MEERUT: कार में लिफ्ट देकर महिला से छेडछाड़, किसी तरह कूदकर बचाई जान, जानें- पूरा मामला

Sat, 12 Nov 2022 05:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2022 05:30 PM IST
सार

MEERUT NEWS : मेरठ में कार में लिफ्ट देकर एक महिला से छेडछाड़ की गई। पीड़ित महिला ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Car molested by giving lift, woman jumped and saved her life
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार में सवार तीन युवकों ने एक महिला को कार में लिफ्ट देने के बाद छेड़छाड़ की। उसे कार से कूदकर जान बचानी पड़ी। घटना के बाद पीड़ित महिला मलियाना चौकी पहुंची ओर आरोपियों पर कार्रवाई के लिए हंगामा किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी इस महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह किसी काम से बागपत बाईपास पर गई थी। वहां से उसने मेट्रो प्लाजा के लिए एक कार चालक से लिफ्ट ली। महिला के मुताबिक, कार में तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: हाजी याकूब की अरबों की संपत्ति चिह्नित, पुलिस जल्द करेगी जब्त, परिवार के 10 बैंक खातों से खुलेंगे बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ दूूर जाने के बाद ही इन युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब कार मलियाना चौकी के पास पहुंची तो वह चलती कार से कूद गई और कार सवार फरार हो गए। महिला ने मलियाना चौकी पहुंचकर काफी देर तक हंगामा किया और फिर तहरीर दी।

यह भी पढ़ें: Baghpat: आरिफ व महजबी के घरों में पछतावा व गम का सन्नाटा, बेटे ने गुस्से में बर्बाद कर दिए दो परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed