{"_id":"5cda6c38bdec22073964ee89","slug":"cantor-collapsed-on-school-bus-at-sivaya-toll-plaza-villagers-did-the-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल टैक्स से बचकर निकल रहा कैंटर स्कूल बस से टकराया, बाल-बाल बचे बच्चे, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल टैक्स से बचकर निकल रहा कैंटर स्कूल बस से टकराया, बाल-बाल बचे बच्चे, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Tue, 14 May 2019 12:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 14 May 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
टोल टैक्स से बचकर निकलने में कई बार हादसे हो चुके हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शिवाया टोल प्लाजा से टोल टैक्स से बच कर निकल रहा एक तेज रफ्तार कैंटर वेद इंटरनेशनल स्कूल की बस से टकराकर रजवाहे में गिर गया। टक्कर लगते ही स्कूल बस में बैठे बच्चों में चीखपुकार मच गई। बस में सवार बच्चे हादसे का शिकार होने से बाल बाल बचे।
विज्ञापन
मंगलवार को शिवाया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स से बचने के चक्कर में एक कैंटर सामने से आ रही वेद इंटरनेशनल स्कूल की बस से टकराकर रजवाहे में जा गिरा। वहीं मौके पर पहुंचे स्कूल प्रबंधन के सदस्यों व ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों को कहना है कि इस मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं। टोल टैक्स से बचने के लिए वाहन बचकर निकलने के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं जिससे सड़कें टूट रही हैं।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/