फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cantonment Board Accountant Rajesh John suspended.

Meerut News: कैंट बोर्ड के लेखाकार राजेश जॉन निलंबित

Sat, 25 Jul 2026 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Cantonment Board Accountant Rajesh John suspended.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) ने आरटीआई के तहत एक थर्ड पार्टी को प्रोन्नति सूची उपलब्ध कराने के मामले में लेखाकार राजेश जॉन को निलंबित कर दिया है।

कैंट बोर्ड के जेई केए गुप्ता वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवाकाल के दौरान वर्ष 2006 से लेकर वर्ष 2015 तक उन्हें प्रोन्नति का लाभ नहीं मिल सका था, जबकि बोर्ड के कई अन्य कर्मचारियों को प्रोन्नति का लाभ दिया गया था। चर्चा है कि सेवा निवृत्ति के बाद पूर्व जेई केए गुप्ता ने आरटीआई के जरिये जेई से संबंधित प्रोन्नति का लाभ, उससे जुड़े आदेश और सूची की मांग की थी। इस पर लेखाकार राजेश जॉन ने आरटीआई नियमों के तहत वह जानकारी केए गुप्ता को उपलब्ध करा दी। इसी सूचना के आधार पर पूर्व जेई ने हाईकोर्ट का रुख किया और आरोप लगाया कि उन्हें नियमों के तहत प्रोन्नति का लाभ नहीं दिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन ने आरटीआई के तहत यह जानकारी थर्ड पार्टी को दिए जाने को नियम विरुद्ध माना और लेखाकार राजेश जॉन को निलंबित कर दिया है। छावनी परिषद के प्रेस प्रवक्ता जयपाल सिंह तोमर ने इसकी पुष्टि की है।----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed