कैनिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने किया भाजपा नेता के कांवड़ शिविर का शुभारंभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर भाजपा नेता सुनील भराला द्वारा आयोजित प्रकाशवती सेवा ट्रस्ट द्वारा 17वें विशाल शिव कांवड़ सेवा शिविर और भंडारे का उद्घाटन शनिवार को प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया। इस दौरान शिव भक्तों का सम्मान भी किया गया।
इसके पूर्व भाजपा जेजे प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुनील भराला व अजय भारद्वाज ने मंत्री का स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद कांवड़ यात्रा के संबंध में शिव भक्तों से बात भी की। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा प्लास्टिक बैन में अपना पूर्ण सहयोग दें। संकल्प लें कि पॉलिथीन और प्लास्टिक पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगाएंगे। सेवा शिविर में भी प्लास्टिक का प्रतिबंध है। सुनील भराला ने बताया कि सेवा शिविर में 20 हजार कांवड़ियों के रुकने की व्यवस्था है। यहां उनके लिए भोजन, चिकित्सा, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है।
इस दौरान एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, विधायक संगीत सोम, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, अमित अग्रवाल, रविंद्र भडाना, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा, अनुज राठी, देवेंद्र चौधरी, समीर चौहान, मनिंदर विहान भराला, अंकुर मुखिया, प्रदीप ढढरा, राजीव भारद्वाज, शिप्रा रस्तोगी, मीरा सिंह, मनीता भारद्वाज, सौरभ, दिवस भारद्वाज, रजत भारद्वाज, प्रदीप, अतिश तिवारी आदि मौजूद रहे।
बुलेट से पहुंचे विधायक
भाजपा विधायक संगीत सोम ने बुलेट से सिवाया टोल प्लाजा पहुंचे। प्रभारी मंत्री के जाने के बाद विधायक और भाजपा नेता सुनील भराला बुलेट से ही कांवड़ मार्ग पर निकले। विधायक ने कहा वह कांवड़ यात्रा के दौरान बुलेट से ही भम्रण करेंगे।
सर्विस रोड पर शुरू हुआ शिविर
राजपूत महासभा द्वारा मोदीपुरम की सर्विस रोड पर कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन मदन मोहन सिंह ने किया। यह शिविर पिछले बीस साल से लगाया जा रहा है। शिविर में निशुल्क चिकित्सा, जलपान की व्यवस्था की गई है। इस दौरान ठाकुर सोमवीर सिंह राघव, राजेंद्र चौहान, ओएस त्यागी, निरंजन पुंडीर, राजपाल सिंह, वीर विक्रम सिंह, आनंद पाल सिंह, चमन सिंह आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/