फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   By making a change of religion, seven rounds for the girlfriend, girl family by step

धर्म परिवर्तन कर प्रेमी ने लिए सात फेरे, प्रेमिका के परिजनों ने उठाया ये कदम

Thu, 21 Sep 2017 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Thu, 21 Sep 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
By making a change of religion, seven rounds for the girlfriend, girl family by step
प्रेमिका के साथ लिए सात फेरे

बिजनौर के धामपुर में एक धर्म परिवर्तन करने का मामला प्रकाश में आया। प्रेमिका से शादी करने के लिए गैर समुदाय के एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर लिया। युवती के परिजनों की शिकायत पर उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश में उसके घर पर दबिश दी, मगर आरोपी युवक परिजनों सहित फरार हो गया। 

विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य के रूद्रपुर निवासी एक युवती धामपुर में अपनी नानी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है। युवती नगर के ही इंटर कॉलेज में 12 वीं की छात्रा है। युवती का प्रेम प्रसंग नगर के ही एक मोहल्ला निवासी गैरसमुदाय के युवक से हो गया। प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने कुछ दिनों पहले आर्य समाज मंदिर में जाकर धर्म परिवर्तन कर लिया। बाद में युवती से मंदिर में जाकर सात फेरे लेकर शादी भी कर ली और साथ रहने लगे। उधर, युवक के हावभाव में अचानक परिवर्तन देख मोहल्लेवासियों में सुगबुगाहट होने लगी। युवती के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने उत्तराखंड राज्य की रूद्रपुर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके चलते मंगलवार रात रूद्रपुर पुलिस ने आरोपी युवक के मोहल्ला साहुवान स्थित घर पर दबिश दी, लेकिन दोनों नहीं मिले। इससे मोहल्ले वाले हतप्रभ रह गए। कोतवाल ने मामला संज्ञान में होने से इंकार किया है।
विज्ञापन


पढ़ें : प्रेमी ने दिया धोखा, शादी नहीं करूंगा जेल जाना मंजूर, प्रेमिका बोली...

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस की छापेमारी

By making a change of religion, seven rounds for the girlfriend, girl family by step
राजस्थान पुलिस

राजस्थान के अजमेर कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक ने बताया कि राजस्थान के अलवर तथा अजमेर जनपदों में खाली प्लाट पर मोबाइल टावर लगाने के नाम पर वर्ष 2014-15 में कई लोगों के साथ लाखो रूपये की ठगी की गई थी। ठग गिरोह के सदस्यों ने लोगों को धोखा देते हुए उनसे अलग-अलग बैक खातों में धनराशि डलवाई थी। आरोप है कि दो वर्ष पहले हुई इस घटना की विवेचना में बैंक खाता धामपुर के ग्राम जैतरा निवासी अमित कुमार के नाम पर संचालित होता पाया गया था। इस बैंक खातें में पीड़ित से करीब 15 हजार की धनराशि डलवाई गई थी। पुलिस ने इस आरोप में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लग सका।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed