{"_id":"69fcc30d3de75bf3990f2358","slug":"business-leader-lokesh-agarwal-placed-under-house-arrest-meerut-news-c-14-1-roh1009-1182036-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: व्यापारी नेता लोकेश अग्रवाल को घर पर किया हाउस अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: व्यापारी नेता लोकेश अग्रवाल को घर पर किया हाउस अरेस्ट
विज्ञापन
कामर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में महंगाई का पुतला दहन करने की घोषणा की थी
-एसीएम ने घर पहुंचकर लिया ज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कामर्शियल गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित महंगाई का पुतला दहन से पहले प्रशासन ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल को देर रात करीब 1:30 बजे उनके मीनाक्षीपुरम स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया।
सुबह होते ही उनके नजरबंद किए जाने की सूचना व्यापारियों तक पहुंची तो बड़ी संख्या में व्यापारी उनके आवास पर पहुंचने लगे। करीब 11 घंटे नजरबंद रखने के बाद प्रशासन को व्यापारियों के दबाव के आगे झुकना पड़ा। बाद में एसीएम अभिषेक सिंह स्वयं मीनाक्षीपुरम स्थित आवास पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्राप्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने प्रशासन की कार्रवाई को व्यापारियों की आवाज दबाने का असफल प्रयास बताते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन अब लोकतांत्रिक विरोध से भी डरने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को महंगाई पर जवाब देना चाहिए, वह व्यापारियों को घरों में कैद करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कामर्शियल गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों ने छोटे व्यापारियों, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, मिठाई और खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर कर दी है।