मेरठ पुलिस का सिरदर्द बनी बुलंदशहर की युवती, कोर्ट पहुंचने से पहले चकमा देकर हुई फरार, मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्स रैकेट का भंडाफोड, बिना आईडी ऑनलाइन होती थी बुकिंग, छह कमरों में ठहरे थे बैडमिंटन खिलाड़ी
जानकारी के अनुसार आरती यादव निवासी कोटा थाना गुलावठी बुलंदशहर सोमवार को नौचंदी पुलिस के मुसीबत बन गई। पुलिस के अनुसार आशा ज्योति केंद्र से लाकर पुलिस को युवती आरती यादव को आज कोर्ट में पेश करना था लेकिन वह इससे पहले ही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई।
बताया गया कि आरती यादव अपने सहयोगी मित्र नदीम निवासी गुलावठी के साथ लापता हुई थी जिसका मुकदमा 4 अगस्त को उसकी बुआ सुनीता पत्नी योगेंद्र यादव के द्वारा मेरठ के नौचंदी थाने में नदीम के विरुद्ध धारा 366 के तहत दर्ज कराया गया था। हाल ही में आरती को पुलिस ने बरामद कर नदीम को जेल भेजा दिया और नदीम पर धारा 376 बी लगा दी थी।
सेक्स रैकेट बेनकाब, मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर, पुलिस ने मेरठ के कई कॉलेजों की युवतियां पकड़ीं
इसके बाद आरती यादव ने न्यायालय में आरोपी के साथ ही रहने की बात कही जिसके बाद उसको आशा ज्योति केंद्र भेज दिया। वहीं नदीम अभी जेल में है। उधर युवती किसी भी सूरत में अपने परिवार के साथ नहीं जाने की जिद पर अड़ गई।
पुलिस उसे आशा ज्योति केंद्र से लेकर कोर्ट पहुंची थी लेकिन रास्ते में चकमा देकर वह फरार हो गई। युवती की फरारी के बाद से ही नौचंदी पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की टीमे उसे ढूंढने में जुटी हुई हैं।