{"_id":"69b6f30eb7d21edead093886","slug":"buffalo-and-farmer-injured-in-truck-collision-truck-driver-flees-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105385-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रक की टक्कर से भैंसा और किसान घायल, ट्रक चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रक की टक्कर से भैंसा और किसान घायल, ट्रक चालक भागा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला-लावड़ मार्ग पर समाजवादी आवासीय कॉलोनी के सामने रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने गन्ने से लदी भैंसा-बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में किसान उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। दुर्घटना में बुग्गी टूट गई और भैंसा भी घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।
दौराला थाना क्षेत्र के अझौता गांव निवासी किसान चौहल सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह वह भैंसा-बुग्गी में गन्ना लादकर दौराला शुगर मिल में तौल कराने जा रहा था। वह समाजवादी आवासीय कॉलोनी के सामने पहुंचा तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसकी बुग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किसान बुग्गी से उछलकर खाई में जा गिरा। हादसे में बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे उपचार दिलाया। पीड़ित किसान ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि हादसे के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।