फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP will sound the bugle for Lok Sabha elections on Mayawati's birthday, Public Welfare Day will be celebrated

सियासी हलचल: मायावती के जन्मदिन पर बसपा फूंकेगी लोकसभा चुनाव का बिगुल, मनाया जाएगा जनकल्याणकारी दिवस

Thu, 11 Jan 2024 01:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Jan 2024 01:51 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को मेरठ में खास अंदाज में मनाया जाएगा। इस दिन को बसपा पदाधिकारी और समर्थक जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाए जाने की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं पार्टी प्रमुख के जन्मदिन के दिन से बसपा चुनावी बिगुल फूंकेगी।

विज्ञापन
BSP will sound the bugle for Lok Sabha elections on Mayawati's birthday, Public Welfare Day will be celebrated
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन बसपाई लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। पार्टी का संदेश जनता तक पहुंचाने के लिए कवि और गीतकारों को भी आमंत्रित किया गया है। बसपा जिला कार्यकारिणी शहर से लेकर देहात तक जनसंपर्क में जुटी है। 

विज्ञापन


बसपा जिला कार्यकारिणी ने शास्त्रीनगर कुटी चौराहा के निकट कांशीराम पार्क में जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया है। बसपा इस बार दलितों के साथ- साथ ओबीसी जातियों को जोड़ने में जुटी है। ओबीसी समाज के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह पाल को जन्मदिन के कार्यक्रम में अधिक से अधिक ओबीसी जातियों के प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli News: ISI एजेंट कलीम का भाई तहसीम गिरफ्तार, फरार सदस्यों की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

वह गांव दर गांव घूमकर सबसे अधिक कार्यक्रम पिछड़े समाज में ही कर रहे हैं। बसपा जिलाध्यक्ष ने बुधवार को सरधना विधानसभा क्षेत्र के जेवरी गांव में बैठक करके लोगों से बसपा से जुड़ने और बहनजी के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया। इसके साथ साथ सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के रोहटा में डॉ. आंबेडकर भवन में बैठक की। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इसमें मंडल और पश्चिम उप्र स्तर के नेता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि उप्र के दलित, पिछड़े और गरीब बहन जी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार कांशीराम पार्क में कार्यक्रम स्थल पर जन्मदिन का केक नहीं कटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed