{"_id":"61cc4a9613b077681b3bc8bf","slug":"bsp-chief-mayawati-has-make-to-munkad-ali-incharge-of-meerut-mandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा: मायावती ने मुनकाद अली को बनाया मेरठ मंडल का सेक्टर प्रभारी, कल कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा: मायावती ने मुनकाद अली को बनाया मेरठ मंडल का सेक्टर प्रभारी, कल कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
Wed, 29 Dec 2021 05:16 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 Dec 2021 05:16 PM IST
सार
बसपा हाईकमान ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लिया है। बसपा प्रमुख मायावती ने बाबू मुनकाद अली को मेरठ मंडल का भी सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
मुनकाद अली (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिशन 2022 के लिए बसपा ने पूर्व राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली को मेरठ मंडल का सेक्टर प्रभारी बनाया है। मुनकाद शमसुद्दीन राईन के साथ मिलकर पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
मुनकाद अली आगरा, फैजाबाद औद देवीपाटन मंडल के भी सेक्टर प्रभारी हैं। अब मेरठ की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी में उनका कद बढ़ा है।
मुनकाद अली पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। हालांकि मेरठ मंडल सेक्टर प्रभारी का कार्य देख रहे झांसी के मूल निवासी शमसुद्दीन राईन को भी यथावत रखा है। मुनकाद अली मूल रूप से मेरठ के किठौर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें दो बार राज्यसभा भी भेजा। वह यूपी में बसपा सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य और संगठन में प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। अभी तक बसपा ने मेरठ जनपद में हस्तिनापुर, सरधना विधान सभा से ही प्रत्याशी घोषित हुए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर
माना जा रहा है कि टिकट वितरण में भी मुनकाद की भूमिका रहेगी। इससे संकेत मिल रहे हैं कि बसपा मेरठ मंडल में दलित-मुस्लिम कार्ड खेलने की तैयारी में है। बुधवार को जैसे ही बसपा नेताओं को मुनकाद अली के मेरठ मंडल सेक्टर प्रभारी बनाए जाने की सूचना मिली तो पार्टी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। हालांकि एक खेमे में कुछ मायूसी भी रही। उधर, मुनकाद अली ने कहा कि बहन जी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। गुरुवार को वह मेरठ में पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें