फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   brutal murder case of meerut which made everyone shocked, boy murdered his girlfriend

माता-पिता हर रोज व्हाट्स एप पर करते थे बेटी से बात, फिर पुलिस ने बताया वह एक साल पहले मर चुकी

Tue, 07 Jul 2020 08:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Jul 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
brutal murder case of meerut which made everyone shocked, boy murdered his girlfriend
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला

एक अजनबी के इश्क में पड़कर बेटी मां बाप को छोड़कर अपने प्रेमी का साथ चली गई और उससे शादी कर ली। घरवालों ने बेटी की खुशी स्वीकार कर ली लेकिन दूरियां बरकरार रहीं। माता पिता हर रोज बेटी से व्हाट्सएप पर बात करते थे लेकिन अचानक पुलिस ने बेटी के बारे में दी ऐसी खबर जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया। जिस बेटी से वे रोज बात करते थे उसकी एक साल पहले हत्या हो चुकी थी।।आगे पढ़ें, दो अजनबियों के मिलन से शुरू हुई प्रेम कहानी कैसे एक घिनौने हत्याकांड तक पहुंच गई और किसी को खबर तक न लगी:-

विज्ञापन


14 जून 2019 को मेरठ से सटे दौराला थानाक्षेत्र के लोहिया गांव में 19 साल की एक युवती का विक्षिप्त शव शबी अहमद के खेत में दबा मिला। इस शव का एक हाथ और सिर गायब था। ऐसे में पुलिस के लिए उसकी पहचान कर पाना सबसे बड़ी चुनौती बन रहा था। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो इस क्रूरतम हत्या की तहें खुलती चलीं गई। 
विज्ञापन

 

ऐसे खुला हत्याकांड
सीओ दौराला जितेंद्र सरगम के अनुसार, युवती का धड़ मिला था। घटनास्थल से साइबर सेल की टीम ने बीटीएस उठाया था, जिसमें एक नंबर लुधियाना का मिला। पता चला कि गांव के कुछ युवक लुधियाना में नौकरी करते हैं। पुलिस ने लुधियाना से युवती की गुमशुदगी की जानकारी जुटाई। 

इसमें युवती के नाम की दो लड़कियों के बारे में पता चला। उनके परिजनों से संपर्क किया। एक युवती के परिजनों ने बताया कि अमन नाम का तांत्रिक उनकी बेटी को ले गया है। परिजनों ने अमन का फोटो भी दिया। पुलिस ने फोटो के जरिए दौराला में युवक की तलाश की तो पता चला कि वह दौराला थाना क्षेत्र के लोहिया गांव निवासी साकिब पुत्र मुस्तकीम है।

पुलिस घटना की छानबीन करते हुए युवती के परिजनों तक पहुंची और उन्हें बताया कि उनकी बेटी की हत्या के बारे में जानकारी दी। जिसे सुनकर युवती के माता पिता हिल गए।

यहां तक कि उन्हें पुलिस की बातों पर भी भरोसा न हुआ, क्योंकि जिस बेटी की मौत की खबर पुलिस ने उन्हें दी थी उससे तो वे हर दिन व्हाट्स एप पर चैट करते थे। पुलिस ने पूरी सच्चाई बताई तो उन्हें यकीन हो गया और वे पुलिस के साथ मेरठ पहुंचे।

brutal murder case of meerut which made everyone shocked, boy murdered his girlfriend
हत्या का सनसनीखेज खुलासा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पूछताछ में आरोपी साकिब ने अपना सारा जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि वह युवती की हत्या के बाद हर सप्ताह व्हाट्सएप पर उसकी डीपी बदल देता था। ताकि किसी को शक न हो। यहां तक उसके मां-बाप से भी वही चैट करता था। माता-पिता बेटी से बात करने के लिए कहते तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टला देता। 

युवती को ऐसे फंसाया लव जिहाद में
मूल रूप से डेहरा कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली युवती बीकॉम करने के बाद लुधियाना की एक कंपनी में नौकरी करती थी। युवती के परिजन भी लुधियाना पंजाब में रहने लगे थे। इसी दौरान युवती की मुलाकात मेरठ के रहने वाले एक युवक हुई।

यह युवक लुधियाना में कपड़े बेचने का काम करता था। उसने युवती को अपना नाम अमन बताया था। युवती को इस बात का शायद ही अंदाजा हो कि अनजान युवक से मुलाकात के रूप में मौत उसकी जिंदगी में दस्तक दे चुकी है।

धीरे-धीरे युवती की फेरी लगाने आने वाले अमन से दोस्ती हो गई। अच्छी जॉब लगवाने की बात कहकर अमन ने युवती को अपने विश्वास में ले लिया और यहां तक कि उसे शादी करने की बात भी कही।
 

विज्ञापन

अमन ने युवती को झांसे में लेकर उसके घर से 25 लाख की नगदी और 15 तोला सोना मंगवा लिया। उसके बाद वह युवती को लेकर फरार हो गया। कुछ समय बाद युवती को असल सच्चाई मालूम चली। उसे मालूम चला कि वह जिसके प्यार में अपने सब रिश्तों को ठुकराकर आई है, वह अमन नहीं साकिब है।

युवती साकिब के बिछाए जाल को समझ चुकी थी। वह उसके चंगुल से निकलना चाहती थी लेकिन वह कुछ कर पाती, इससे पहले ही जून 2019 में साकिब युवती को लेकर अपने गांव आया और दुष्कर्म के बाद परिजनों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

शव की पहचान छुपाने के लिए उसने धड़ को एक खेत में छिपा दिया और सिर को काटकर नदी में फेंक दिया। युवती के एक हाथ पर टैटू बना था इससे उसकी पहचान जाहिर न हो जाए इस डर से हाथ भी साकिब ने काटकर एक जंगल में दबा दिया।

युवती कुछ कर पाती कि उससे पहले ही मेरठ पुलिस केस की छानबीन में लगी थी कि आरोपी साकिब पुलिस कस्टडी से सिपाही को गोली मारकर फरार हो गया। एसएसपी की प्रेस कांफ्रेस के बाद पुलिसकर्मी उसे मेडिकल के लिए ले जा रहे थे।

हालांकि कुछ समय बाद मुठभेड़ में आरोपी पकड़ा गया। उसे भी गोली लगी। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed