फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brothers clash over not giving nephew's wedding card, one dead

Meerut News: भतीजे की शादी का कार्ड न देने पर भाइयों में संघर्ष, एक की मौत

Mon, 13 Apr 2026 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Brothers clash over not giving nephew's wedding card, one dead
-दोनों पक्षों ने लगाया फायरिंग का आरोप, पुलिस जांच में लगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में रविवार रात निकाह के न्योते को लेकर दो सगे भाइयों इलियास व साजिद के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। देर रात हुई इस घटना में फायरिंग और जमकर पथराव हुआ। इसके बाद घर के बड़े भाई लगभग 60 वर्षीय इश्तियाक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार का रोकर बुरा हाल है।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जाकिर कॉलोनी गली नंबर-दो निवासी इलियास के बेटे समीर का निकाह शनिवार को हापुड़ में हुआ था। इलियास ने अपने छोटे भाई साजिद को निकाह में आमंत्रित नहीं किया था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच पहले से ही तनाव चल रहा था, जो रविवार रात खुलकर सामने आ गया। रविवार देर रात इलियास और साजिद के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव व कई राउंड फायरिंग भी की गई। आसपास के लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। झड़प के दौरान घर के बड़े भाई इश्तियाक ने गोलीबारी और पथराव की आवाज सुनी। अचानक घबराहट के चलते उन्हें सीने में दर्द हुआ और वह गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एसपी सिटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed