{"_id":"60b942548ebc3e34f8741551","slug":"brokers-also-active-in-getting-birth-and-death-certificates-city-news-mrt5411687184","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : अब यहां जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर सामने आया दलाली का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : अब यहां जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर सामने आया दलाली का मामला
Fri, 04 Jun 2021 03:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 03:33 PM IST
सार
जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर दलाली का मामला सामने आया है। वहीं प्रवर्तन दल की टीम ने एक दलाल को मौके से पकड़ लिया लेकिन, वह चकमा देकर भाग गया। जानिए फिर क्या हुआ।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भी दलाल सक्रिय हो गए हैं। प्रवर्तन दल की टीम ने एक दलाल को पकड़ा, लेकिन पीड़ित को रुपये लौटाने के बाद दलाल टीम को चकमा देकर फरार भी हो गया।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते लोग पहले से ही बेहाल है लेकिन, आपदा में अवसर खोजने वालों की कोई कमी नहीं है। ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाई, इंजेक्शन, एंबुलेंस आदि के लिए लोगों की जेब काटने के बीच जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में भी दलाल सक्रिय हो गए हैं। निशुल्क बनने वाले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए 600 रुपये तक की वसूली की जा रही है। शिकायत पर नगर आयुक्त मनीष बंसल के निर्देश पर निगम के प्रवर्तन दल ने एक दलाल को पकड़ा लेकिन, वह पीड़ित को रुपये लौटाने के बाद भाग गया।
विज्ञापन
दरअसल, नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों की एवज में दलालों द्वारा मोटी वसूली की शिकायत नगर आयुक्त मनीष बंसल से की गई थी। उनके निर्देश पर प्रवर्तन दल पिछले कई दिन से छापामारी की कार्रवाई कर रहा है। दल प्रभारी सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार बालियान ने बताया कि टीम सक्रिय है। ऐसे लोगों पर अब कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन