फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Broken roads, faulty streetlights, and dilapidated underground dustbins.

Meerut News: टूटी सड़कें, खराब स्ट्रीट लाइटें और अंडरग्राउंड डस्टबिन बदहाल

Thu, 03 Sep 2026 07:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Broken roads, faulty streetlights, and dilapidated underground dustbins.
- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर में टूटी सड़कों, खराब स्ट्रीट लाइटों और अंडरग्राउंड डस्टबिन की बदहाली को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल एवं भारत एन्क्लेव वेलफेयर सोसाइटी ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष शैवाल दुबलिश ने ईओ कृष्णकांत मिश्रा को दिए ज्ञापन में बताया कि हस्तिनापुर रोड पर नगर पालिका द्वारा पाइपलाइन ठीक करने के लिए सड़क खोदी गई थी। मरम्मत के बावजूद वहां गड्ढा बना हुआ है, जिससे प्रतिदिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। व्यापार मंडल ने एएस डिग्री कॉलेज के पास स्थित खराब अंडरग्राउंड डस्टबिन का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि डस्टबिन में कूड़ा व गंदगी जमा होने से विषैले जीव-जंतु पनप रहे हैं, जिससे कॉलेज के विद्यार्थियों व राहगीरों को खतरा बना हुआ है। पूर्व में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने डस्टबिन की तुरंत मरम्मत कराने अथवा गड्ढे को सुरक्षित रूप से बंद कर सफाई व कीटनाशक छिड़काव कराने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, भारत एन्क्लेव वेलफेयर सोसाइटी के सचिव इंद्रजीत जैन ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कॉलोनी में पिछले छह माह से स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पूरी तरह ठप है। जन्माष्टमी पर्व पर कॉलोनी स्थित मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। मुख्य गेट से मंदिर मार्ग तक अंधेरा रहने के कारण महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को असुविधा और विषैले जीवों का भय बना रहेगा। उन्होंने जन्माष्टमी से पूर्व क्षेत्र का निरीक्षण कर खराब लाइटों को ठीक कराने और नए खंभों पर लाइटें लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed