{"_id":"67f9628134655013a8006e07","slug":"broken-electric-wire-fell-on-the-railway-track-meerut-muzaffarnagar-railway-line-was-disrupted-2025-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: आंधी और बारिश से टूटा बिजली का तार रेल ट्रैक पर गिरा, डेढ़ घंटा बाधित रहा मेरठ-मुजफ्फरनगर रेलमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आंधी और बारिश से टूटा बिजली का तार रेल ट्रैक पर गिरा, डेढ़ घंटा बाधित रहा मेरठ-मुजफ्फरनगर रेलमार्ग
Sat, 12 Apr 2025 12:12 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:12 AM IST
सार
पावली खास स्टेशन के निकट कृषि विवि के सामने तार टूटा। लगभग डेढ़ घंटे तक शालीमार एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें खड़ी रहीं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंधी और बरसात के दौरान शुक्रवार शाम मेरठ-मुजफ्फरनगर रेलमार्ग पर पावली खास स्टेशन के निकट कृषि विवि के सामने बिजली की लाइन का तार टूटकर ट्रैक के बीच गिर गया। इस कारण लगभग 7:20 बजे रेल यातायात बाधित हो गया। लगभग डेढ़ घंटे तक रेलमार्ग पर शालीमार एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें खड़ी रहीं। रेल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली का तार ठीक किया। लगभग शाम 8:50 बजे रेल यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
शनिवार को शाम से ही तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान अपलाइन पर बिजली का तार टूटकर रेलवे लाइन पर गिर गया। इससे पूरे पावलीखास और दौराला रेलवे स्टेशन के बीच बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस मार्ग की अप और डाउन लाइन से गुजरने वाली सभी ट्रेनें जहां थी, वहीं खड़ी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम लगभग सात बजे शालीमार एक्सप्रेस पावलीखास स्टेशन पर पहुंच गई। जो लगभग डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। इसके अलावा मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली ट्रेन और मालगाड़ी भी बीच रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर रुकी रहीं। कर्मचारियों ने लगभग डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद बिजली के तार ठीक किए। आरपीएफ इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि बिजली का तार ठीक होने के बाद रेल यातायात शुरू हो गया।