{"_id":"699094888bbd0516a40ad32d","slug":"brick-kiln-operator-and-accountant-arrested-and-challaned-for-giving-false-information-about-robbery-meerut-news-c-73-1-mct1008-106361-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लूट की झूठी सूचना देने पर ईंट भट्टा संचालक व मुनीम गिरफ्तान, चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लूट की झूठी सूचना देने पर ईंट भट्टा संचालक व मुनीम गिरफ्तान, चालान
Sat, 14 Feb 2026 08:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 14 Feb 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में मेरठ के नेहरू नगर फूलबाग कॉलोनी निवासी भट्टा संचालक अमित बंसल और महीपाल निवासी गांव अख्खेपुर को लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि 11 फरवरी को आरोपियों ने डायल 112 पर बीस लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने जब जांच की गई तो लेबर ठेकेदार से रुपयों के लेनदेन का विवाद सामने आया। जिसमें दूसरे पक्ष को फंसाने और पुलिस को गुमराह करने की नियत से आरोपियों ने लूट की झूठी कहानी रच डाली। दोनों आरोपियों को उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। संवाद