{"_id":"6a8c3ed0eb507c7e71097aa9","slug":"breach-in-the-middle-ganga-canal-repaired-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105345-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मध्य गंग नहर का कटान हुआ दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मध्य गंग नहर का कटान हुआ दुरुस्त
विज्ञापन
- मुख्य मार्ग पर मंडरा रहा खतरा टला
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे में मध्य गंग नहर के किनारे तेज बारिश के चलते हुआ कटान तीसरे दिन नगर पंचायत की टीम ने दुरुस्त कर दिया। कटान मुख्य मार्ग के बेहद करीब तक पहुंच जाने से सड़क के भी क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ था। समय रहते कटान रोकने से अब मुख्य मार्ग के कटने का संकट टल गया है।
तीन दिन पूर्व लगातार हुई तेज बारिश के कारण मध्य गंग नहर के किनारे अचानक कटान शुरू हो गया था। पानी के तेज बहाव के चलते कटान बढ़ते-बढ़ते मुख्य मार्ग के समीप तक पहुंच गया था। इससे मार्ग के भी नहर में समाने की आशंका पैदा हो गई थी। जानकारी मिलने पर नगर पंचायत की टीम कटान को रोकने के लिए मौके पर पहुंची और मिट्टी डालकर किनारे को मजबूत करने का प्रयास शुरू किया।
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को वन संरक्षण क्षेत्र बताते हुए कार्य रुकवा दिया था। वन विभाग की आपत्ति के कारण कटान को रोकने का काम प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने रविवार को मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम संतोष कुमार को कटान को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर पंचायत की ओर से जेई अंशुल कुमार के नेतृत्व में दोबारा मौके पर कार्य शुरू कराया गया। नगर पंचायत के ठेकेदार और मजदूर लगातार तीसरे दिन मौके पर जुटे रहे और कटान वाले हिस्से में मिट्टी व अन्य सामग्री डालकर किनारे को मजबूत किया।