फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brainz Education World Winner in Under-14 and The Aryans School Winner in Under-17

Meerut News: अंडर-14 में ब्रेंज एजुकेशन वर्ल्ड और अंडर-17 में द आर्यंस स्कूल विजेता

Sat, 16 May 2026 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Brainz Education World Winner in Under-14 and The Aryans School Winner in Under-17
-- राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में चल रहे इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया। इसमें अंडर-14 वर्ग में ब्रेंज एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल और अंडर-17 में द आर्यंस पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही।
पहला फाइनल मुकाबला अंडर-14 वर्ग में ब्रेंज एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल और द आर्यंस की टीम के बीच हुआ। दोनों ही टीमों ने आक्रामक और रक्षात्मक रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। द आर्यंस की ओर से लगातार हो रहे अटैक का ब्रेंज एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल ने दिलेरी से सामना किया और पहले हाफ में दोनों ही टीमों का स्कोर शून्य रहा। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच संघर्ष होता रहा। समय समाप्त होने तक दोनों ही टीमों का स्कोर शून्य से आगे नहीं बढ़ पाया। मैच बराबरी पर छूटने के बाद मैच का परिणाम पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें ब्रेंज एजु वर्ल्ड स्कूल की टीम ने द आर्यन्स पब्लिक स्कूल की टीम को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में फाइनल मुकाबला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल और द आर्यंस पब्लिक स्कूल की टीम के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ के 19वें मिनट में द आर्यंस पब्लिक स्कूल ने फील्ड गोल करके अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने दूसरा हाफ शुरू होते ही लगातार अटैक करना आरंभ कर दिया लेकिन बहुत जद्दोजहद के बाद भी टीम गोल नहीं कर सकी। अंत में द आर्यंस स्कूल ने इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को 1-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योगेश त्यागी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य संगीता कश्यप ने विजेता और उपविजेता दोनों टीम को बधाई दी। यहां नितिन चौधरी, रहीम खान, दीपक राणा, सुशील भटनागर, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अंडर-14 वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
बेस्ट फॉरवर्ड - आदित्य (द आर्यंस पब्लिक स्कूल)
बेस्ट गोलकीपर - श्रेयांश (राधा गोविंद पब्लिक स्कूल)
बेस्ट स्ट्राइकर- विनायक (ब्रेंज़ एजु वर्ल्ड स्कूल)
अंडर-17 वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
बेस्ट फाॅरवर्ड - तेजस (द आर्यंस पब्लिक स्कूल)
बेस्ट गोलकीपर - आदित्य (इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल)
बेस्ट स्ट्राइकर - दोरजी (सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल)

------
ये होंगे परिणाम
अंडर-14 परिणाम : प्रथम स्थान – ब्रज एजुकेशन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान – द आर्यन पब्लिक स्कूल और तृतीय स्थान – राधा गोविंद पब्लिक स्कूल

अंडर-17 परिणाम : प्रथम स्थान – द आर्यन पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान– आईपीएस इंटरनेशनल स्कूल, तृतीय स्थान– राधा गोविंद पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed