फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Boyfriend murder his girlfriends mother after she slap him on the road in baghpat

प्रेम-प्रसंग के विरोध में प्रेमिका की मां ने जड़े थप्पड़, तो प्रेमी ने लिया खौफनाक बदला, दोस्तों संग रास्ते में घेरा और फिर

Tue, 13 Oct 2020 08:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Oct 2020 08:12 PM IST
सार

  • पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फरार
  • अग्रवाल मंडी टटीरी के जंगल में करीब सात माह पूर्व की गई थी हत्या
  • महिला ने बेटी के प्रेमी को जड़ दिए थे थप्पड़, इसी को लेकर की गई थी हत्या

विज्ञापन
Boyfriend murder his girlfriends mother after she  slap him on the road  in baghpat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में अग्रवाल मंडी टटीरी के जंगल में करीब सात माह पूर्व हुई महिला जयंती की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। बेटी से प्रेम प्रसंग का विरोध करने और मुख्य आरोपी को थप्पड़ मारने पर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

विज्ञापन


एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि अग्रवाल मंडी टटीरी के वार्ड दो निवासी जयंती (50) की 20 मार्च को उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह भट्टे से मजदूरी कर घर अपने घर लौट रही थी। सिर पर चोट पहुंचाकर हत्या करने के बाद शव को गन्ने के खेत में डाल दिया गया था। सोनू ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कलक्ट्रेट के पास से हत्या में शामिल टटीरी निवासी राहुल पुत्र कृष्ण और अश्वनी पुत्र शीशपाल को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोहल्ले के ही गौरव पुत्र आनंद के जयंती की पुत्री के साथ प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी जयंती और उसके पति को हो गई थी। जयंती आए दिन गौरव को जहां भी मिलती, डांट देती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के दिन तीनों आरोपी खेतों की तरफ जा रहे थे, तभी जयंती भट्टे की तरफ से आती हुई मिल गई। वह गौरव को देखते ही आगबबूला हो गई। गौरव और जयंती में कहा-सुनी होने लगी। जयंती ने गौरव को तीन-चार थप्पड़ मार दिए थे।

इस पर गौरव के कहने पर उन दोनों ने जयंती को पकड़ लिया। गौरव ने वहीं रास्ते में पड़ी ईंट उठाकर जयंती के सिर में मार दी थी, उसकी मौके पर मौत हो गई थी। एसपी के मुताबिक मुख्य आरोपी गौरव पुत्र आनंद फरार है। उसकी तलाश जारी है।

एक बार पुलिस को दे दिया था झांसा
पुलिस को तीनों आरोपियों पर शक था। वारदात के बाद थाने लाकर पूछताछ की गई, लेकिन तीनों ने पुलिस को झांसा दे दिया। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर ने फिर जानकारी दी। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गई तो वारदात का खुलासा हो गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed