फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Boiler worship done in Najibabad and Dhampur sugar mills

Meerut News: नजीबाबाद और धामपुर चीनी मिल में हुआ बॉयलर पूजन

Fri, 18 Oct 2024 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Boiler worship done in Najibabad and Dhampur sugar mills
प्रबंधक ने नजीबाबाद चीनी के बॉयलर में अग्नि प्रवाहित की
विज्ञापन


नजीबाबाद/धामपुर। नजीबाबाद और धामपुर चीनी मिल में बृहस्पतिवार को यज्ञ कर बॉयलर पूजन किया गया। नजीबाबाद मिल के प्रबंधक सुखवीर सिंह ने चीनी मिल के बॉयलर में अग्नि प्रवाहित की।


पंडित कपिल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बॉयलर पूजन संपन्न कराया। मुख्य यजमान चीनी मिल के प्रबंधक सुखवीर सिंह ने मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार, मुख्य रसायनविद् राधेश्याम गुप्ता, सीसीओ आकाश तिवारी, सीए नीरज पांडेय, अजीत यादव, केशव, विवेक यादव, राजेंद्र की उपस्थिति में चीनी मिल के बॉयलर में अग्नि प्रवाहित की। प्रबंधक सुखवीर सिंह ने कहा कि किसानों से आगामी पेराई सत्र में चीनी मिल को ताजा और साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति कराने की सलाह दी।
विज्ञापन

उधर, धामपुर शुगर मिल में बृहस्पतिवर को बॉयलर का पूजन किया गया। पूजन पंडित अमित ध्यानी और पंडित ओम प्रकाश शर्मा ने पूजन कराया। मुख्य यजमान इंजीनियरिंग हेड अभय शर्मा, पावर प्लांट हेड वेंकटेश चालकी रहे। मिल उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने हवन पूजन करने के उपरांत बॉयलर में अग्नि प्रज्ज्वलित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हरि शंकर,ब्रह्म कुमार सचिन कुमार,श्रीकांत, धर्मेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, शिखर चंद, शमीम अहमद, गन्ना जीएम ओमवीर सिंह, विजय गुप्ता, विवेक यादव, अंकित त्यागी, अनुज मलिक, मुकेश कश्यप, सत्यवीर सिंह, उपेंद्र तोमर, लायक राम, विकास अग्रवाल, तरुण राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed