{"_id":"696e61c474a68728f1033e84","slug":"body-of-retired-soldier-found-behind-ihm-college-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105132-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आईएचएम कॉलेज के पीछे मिला सेवानिवृत्त सैनिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आईएचएम कॉलेज के पीछे मिला सेवानिवृत्त सैनिक का शव
विज्ञापन
दवाई लेने आए थे, हृदय गति रुकने से मौत की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दिल्ली- देहरादून मार्ग स्थित आईएचएम कॉलेज के पीछे दीवार के पास सोमवार दोपहर सेवानिवृत्त सैनिक मुकेश (61) वर्ष का शव पड़ा मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। हृदय गति रुकने से सेवानिवृत्त सैनिक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
सैनिक विहार थाना कंकरखेड़ा निवासी मुकेश सेना से सेवानिवृत्त थे। परिजनों के मुताबिक वर्तमान में वह एक कॉलेज में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे। बताया कि उन्हें पूर्व में दो बार दिल का दौरा पड़ चुका था। उसका उपचार चल रहा था। सोमवार को वह दवाई लेने दौराला आए थे। उनका शव आईएचएम कॉलेज के पीछे दीवार के पास पड़ा मिला। पुलिस ने उनकी जेब से निकले आधार कार्ड के जरिए उनकी शिनाख्त की। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि मुकेश शौच के लिए जंगल की ओर गए होंगे और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई होगी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।