फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body of a young man found on a scooter near the police outpost under the City Station flyover.

Meerut News: सिटी स्टेशन फ्लाईओवर के नीचे पुलिस चौकी के पास स्कूटी पर मिला युवक का शव

Wed, 30 Sep 2026 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found on a scooter near the police outpost under the City Station flyover.
- श्रद्धापुरी निवासी रजत यादव के रूप में हुई पहचान
विज्ञापन

- जेब से पुलिस को नशीला सामान हुआ बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को सिटी स्टेशन फ्लाईओवर के पास बनी पुलिस चौकी के पास खाली पड़े मैदान में एक युवक का शव उसकी स्कूटी के ऊपर पड़ा मिला। युवक की पहचान कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की श्रद्धापुरी निवासी रजत यादव (26) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। परिजनों के अनुसार रजत कुछ समय से बीमार चल रहा था और नशे का आदी था।
कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी निवासी राधेश्याम हरियाणा के झज्जर में फैक्टरी में केमिकल इंजीनियर है। उनका बेटा रजत यादव एक निजी स्कूल में काम करता था। मंगलवार शाम रजत स्कूटी लेकर परिजनों को बिना बताए घर से निकल गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सिटी स्टेशन फ्लाईओवर के नीचे खाली मैदान में स्थानीय लोगों की नजर स्कूटी पर पड़े युवक पर गई। पास जाकर देखा तो युवक मृत अवस्था में था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। स्कूटी नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में मातम पसर गया। पुलिस के अनुसार युवक के पास से काफी मात्रा में नशीला सामान बरामद हुआ है। फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल परिजनों ने किसी भी प्रकार का आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है। तहरीर भी नहीं दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed