फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body elections: Nominations will start from today, route diversion will be done at Commissionerate Crossroads

निकाय चुनाव : आज से शुरू होंगे नामांकन, कमिश्नरी चौराहे पर होगा रूट डायवर्जन

Mon, 17 Apr 2023 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Body elections: Nominations will start from today, route diversion will be done at Commissionerate Crossroads
मेरठ। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। महापौर व पार्षद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामांकन कराने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में पूरी तैयारी हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया 24 अप्रैल की दोपहर तीन बजे तक चलेगी। मतदान 11 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतगणना 13 मई को सुबह आठ बजे से नतीजा घोषित होने तक चलेगी। वहीं, नामांकन कार्यक्रम के चलते यातायात पुलिस ने कमिश्नरी चौराहे पर रूट डायवर्जन कर दिया है। यहां से आंबेडकर चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर बड़े वाहन नहीं चलेंगे, दोपहिया वाहन ही निकल सकेंगे।
विज्ञापन

एसपी यातायात जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कमिश्नरी चौराहे से आंबेडकर चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर बड़े वाहन संचालित नहीं होंगे। इस दौरान केवल दोपहिया वाहन ही निकल सकेंगे। टेंपो और कार समेत बड़े वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को स्पोटर्स स्टेडियम चौराहे से सर्किट हाउस और वहां से पुलिस लाइन होते हुए मेडिकल की ओर निकाला जाएगा। इसके अलावा कचहरी से कोपरेटिव पुलिया और वहां से मेडिकल की ओर वाहनों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कमिश्नरी चौराहे से अंबेडकर चौराहे वाला मार्ग 17 अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल तक बंद रहेगा। रूट को डायवर्ट करने के लिए जगह-जगह बैरिकेड लगाए जाएंगे। वाहन चालकों से भी अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए दूसरे रास्तों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
महापौर के लिए जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में होंगे नामांकन
- पार्षदों के लिए अलग-अलग कोर्ट में रहेगी व्यवस्था
फोटो

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। नगर निकाय चुनाव के लिए सोमवार से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया में महापौर एवं पार्षद के कलेक्ट्रेट और नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी तहसील स्तर नामांकन करेंगे। महापौर के लिए जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में नामांकन होंगे। नगर निगम में एक महापौर और 90 पार्षद, दो नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों के लिए चुनाव होना है। संभावित प्रत्याशियों को प्रशासन ने स्थानीय जिम्मेदार लोगों के माध्यम से संदेश भी दिया है कि ज्यादा हो हल्ला न हो। प्रत्याशी सहित चार लोग आएं और शांतिपूर्वक ही नामांकन कराकर चले जाएं। वहीं, बैरिकेडिंग के साथ-साथ कलक्ट्रेट परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कौन से वार्ड का पार्षद प्रत्याशी कहां पर नामांकन करेगा, यह भी तय कर दिया गया है। रविवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने निकाय चुनाव को लेकर कार्यक्रम जारी किया। उन्होंने कहा कि नामांकन की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। बैरियर लगा दिए गए हैं। अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। ---

नामांकन पत्रों की समीक्षा : 25 अप्रैल, पूर्वाह्न 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक

नाम वापसी: 27 अप्रैल पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक

प्रतीक आवंटन: 28 अप्रैल पूर्वाह्न 11 बजे से कार्य समाप्ति तक
नामांकन प्रक्रिया की यह रहेगी व्यवस्था व्यवस्था

नगर निगम महापौर- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय
पार्षद प्रत्याशी वार्ड 1 से 5 तक- न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट

वार्ड 6 से 10 तक- न्यायालय उप जिलाधिकारी
वार्ड 11 से 15 तक- न्यायालय अपर मजिस्ट्रेट सिविल लाइन

वार्ड 16 से 20 तक- न्यायालय अपर जिला अधिकारी
वार्ड 21 से 25 तक- न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन
वार्ड 26 से 30 तक- न्यायालय अपर मजिस्ट्रेट सदर

वार्ड 31 से 35 तक- न्यायालय उप संचालक चकबंदी

वार्ड 36 से 40 तक- न्यायालय उप महानिरीक्षक स्टाम्प
वार्ड 41 से 45 तक- कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विकास भवन

वार्ड 46 से 50 तक- न्यायालय अपर नगर मजिस्ट्रेट ब्रह्मपुरी
वार्ड 51 से 55 तक- न्यायालय चकबंदी अधिकारी
वार्ड 56 से 60 तक- न्यायालय उप जिलाधिकारी

वार्ड 61 से 65 तक- कार्यालय जिला पंचायत दक्षिणी हॉल प्रथम



वार्ड 66 से 70 तक- कार्यालय जिला पंचायत दक्षिणी हॉल द्वितीय

वार्ड 71 से 75 तक- कार्यालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकास भवन

वार्ड. 76 से 80 तक- कार्यालय पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास भवन
वार्ड 81 से 85 तक- कार्यालय जिला कृषि अधिकारी

वार्ड 86 से 90 तक- कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी
---
200 मीटर पहले समर्थकों को रोकेंगे

सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। प्रत्याशियों के साथ आने वाले समर्थकों को नामांकन स्थल से 200 मीटर पहले रोकेंगे। 100 मीटर से प्रत्याशी, प्रस्तावक सहित चार लोग पैदल ही नामांकन स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed