{"_id":"6763317c640a80aa28048a8c","slug":"bloody-clash-in-nawabgarhi-four-injured-sardana-news-c-44-1-smrt1055-106336-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नवाबगढ़ी में खूनी संघर्ष, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नवाबगढ़ी में खूनी संघर्ष, चार घायल
विज्ञापन
सरधना। गांव नवाबगढ़ी में रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों से चार युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
गांव नवाबगढ़ी में ओमप्रकाश और हरिओम पक्ष का खेत में एचटी लाइन निकालने को लेकर विवाद चला आ रहा है। किसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। ओमप्रकाश पुत्र शंकरलाल ने बताया कि हरिओम पुत्र विनोद पक्ष के उनके खेतों के बराबर में खेत हैं। आरोप है कि ओमप्रकाश के खेत से विद्युत लाइन निकालना चाहता है। लगातार विरोध करने के बाद भी दूसरा पक्ष अडिग है।
बुधवार को हरिओम पक्ष की ओमप्रकाश के पुत्र के साथ कहासुनी हो गई। विरोध पर आरोपियों ने उनके घर पर लाठी-डंडो से हमला कर पथराव कर दिया। हमले में ओमप्रकाश व उसका भाई अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। हरिओम ने बताया कि वह भानू पुत्र रामगोपाल के साथ गली से गुजर रहा था। इस दौरान अंकित ने गाली गलौज कर दी। दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। घटना के बाद दोनों पक्षों के घायल बाइकों पर सवार होकर लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।