मेरठ में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज यानी शुक्रवार को तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक शहरवासियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर लोगों की जान बचाने में सहयोग किया।
अमर उजाला फाउंडेशन: लोगों में गजब का उत्साह, शिविरों पर उमड़ी भीड़, मेरठ में इन स्थानों पर लग रहा कैंप, तस्वीरें
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज मेरठ में तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर लग रहा है। आप सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक रक्तदान कर सकते हैं। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट ब्लड चार जिंदगियां बचा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठवासियों से अनुरोध है कि वे कैंप में आएं और रक्तदान करें। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आप सभी रक्तदान करें। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट ब्लड चार जिंदगियां बचा सकता है। क्योंकि खून से निकाले जाने वाले चार कंपोनेंट अलग-अलग बीमारियों में मरीज के काम आते हैं।
बता दें कि रक्तदान करने वाले हर व्यक्ति को एक डोनर कार्ड व सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। डोनर कार्ड के जरिये कोई भी व्यक्ति जरूरत पड़ने पर एक यूनिट खून बिना किसी डोनर के ले सकता है।
यह भी पढ़ें: अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु: नाम पट्टिका के अनावरण की खास तस्वीरें, उपमुख्यमंत्री बोले- अमर उजाला से प्रेरणा लेकर हमने शुरू कीं कई योजनाएं
रक्तदान से जुड़ी ये बातें रखें याद
18 से 60 साल का व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
45 किलो वजन, 12.5 ग्राम हीमोग्लोबिन वाला व्यक्ति रक्तदाता हो सकता है।
रक्तदान में महज 10 मिनट लगते हैं।
रक्तदान कष्ट रहित साधारण प्रक्रिया है।
रक्तदान के बाद शरीर में स्वच्छ नए रक्त का निर्माण तेजी से होता है।
रक्तदान से मनुष्य बीमारियों से दूर रहता है।
यह भी पढ़ें: बड़ी सौगात: क्रांतिकारी धरती पर 107 करोड़ की 79 परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण कर गए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज
पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय
कोटपाल नर्सिंग होम मोदीपुरम