फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Blessed the congregation with Gurbani Kirtan

Meerut News: गुरबाणी कीर्तन से संगत को किया निहाल

Mon, 26 Oct 2026 06:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 26 Oct 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Blessed the congregation with Gurbani Kirtan
थापरनगर स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में गुरु रामदास प्रकाश पर्व पर आज होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गुरु रामदास के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर सोमवार को थापर नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में निष्काम सेवक जत्थे के सहयोग से विशेष कीर्तन दरबार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक ग्रंथी भाई ने सोदर रहिरास साहिब के पाठ से किया। इसके बाद मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरणप्रीत सिंह ने अरदास की। हजूरी रागी भाई प्रीतम सिंह, अखंड कीर्तनी जत्थे और बाल कीर्तनी जत्थे ने गुरबाणी गायन कर संगत को निहाल किया। कीर्तन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

सभा अध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह नंदा ने संगत और कीर्तनी जत्थों का आभार जताया। उपाध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि गुरु रामदास जी नम्रता की मूर्ति थे। उन्होंने अपने आचरण से सेवा और विनम्रता का संदेश दिया।उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व पर मंगलवार को सुबह आठ से साढ़े नौ बजे और रात आठ से दस बजे तक विशेष धार्मिक कार्यक्रम होंगे। गुरुद्वारे में आकर्षक सजावट, प्रकाश व्यवस्था और गुरु का लंगर भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महासचिव सरदार हरजीत सिंह, सचिव सरदार जसबीर सिंह खालसा, सरदार सुरेंद्र सिंह भाटिया, सरदार गुरमुख सिंह, सरदार अमनदीप सिंह और सरदार सोहन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed