फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Black Day: Farmers hoisted black flags, burnt effigy of central government, Bhakiyu started Protest

काला दिवस : किसानों ने फहराए काले झंडे, केंद्र सरकार का पुतला फूंका, सिवाया टोल प्लाजा पर भाकियू ने शुरू किया धरना प्रदर्शन

Wed, 26 May 2021 11:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 May 2021 11:53 PM IST
सार

रालोद कार्यकर्ताओं ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। पार्टी कार्यालय पर धरना दिया। रालोद नेताओं ने कहा कि छह महीने से किसान धरना दे रहे हैं और सरकार चुप बैठी है।

विज्ञापन
Black Day: Farmers hoisted black flags, burnt effigy of central government, Bhakiyu started Protest
- फोटो : amar ujala

विस्तार

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर बुधवार को विभिन्न किसान संगठनों ने काला दिवस मनाया। किसानों ने अपने घरों व वाहनों पर काले झंडे लगाए। केंद्र सरकार का पुतला फूंका। भाकियू ने सिवाया टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया।  
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को काला दिवस मनाया गया। भाकियू नेता संजय दौरालिया के नेतृत्व में किसानों ने सिवाया टोल प्लाजा पर काले झंडे फहराए। लेन नंबर पांच पर किसानों ने धरना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने धरना खत्म करने की बात कही, लेकिन कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाईकमान के आदेश पर ही धरना हटेगा। सतीश जंगेठी, महकार दौराला, उपेंद्र भराला, राकेश इकलौता, विकास वलीदपुर, अमरीश सकौती, गजेंद्र टांडा, संजय राठी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


भाकियू नेता विजयपाल घोपला के नेतृत्व में किसानों ने घोपला गांव में काले झंडे फहराए और पुतला फूंका। परतापुर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस के सामने भी किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाकियू जिला प्रवक्ता बबलू जिटौली, जवाहर सिंह जिटौली और मनोज जिटौली के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। भाकियू नेता मदन, सुभाष व दीपक मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गांव जंगेठी, ईकड़ी, पाथौली, दौराला, चिंदौड़ी टप्पा लावड़,  जमालपुर, मसूरी, दबथुआ, बहादरपुर, जटपुरा, भलसोना, रोहटा, ढढरा समेत अन्य गांवों में किसानों ने काले झंडे लगाए। 
भाकियू तोमर गुट ने इंद्रजीत सिंह और पदम सिंह के नेतृत्व में गांव जिंजोखर में घरों और ट्रैक्टरों पर काले झंडे लगाए और गांव में जुलूस निकालकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। ओमवीर जटपुरा, तेजपाल सिंह, मनवीर सिंह, मुकेश मुकद्दम, समरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, पिंटू, यशबीर सिंह, मिंटू चौधरी मौजूद रहे। 

सपा नेता पवन गुर्जर के नेतृत्व में नूर नगर व लिसाड़ी सहित कई गांवों में काले झंडे और काली पट्टी के साथ भैंसा-बोगी यात्रा निकाली गई। पवन ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों का दर्द दिखाई नहीं दे रहा है। अमजद, सुमित, फरदीन, निशांत और नितिन मौजूद रहे।  

किसान नेताओं को कर दिया नजरबंद
काला दिवस के आह्वान को देखते हुए पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबंद किया। ईकड़ी पहुंचकर रालोद के जिला पंचायत सदस्य अनिकेत त्यागी, प्रमोद त्यागी को नजरबंद किया। बहादरपुर में देशपाल सिंह और मवाना में नरेश चौधरी को नजरबंद किया गया। भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, भाकियू मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र दौरालिया और जिला महासचिव राजकुमार करनावल के घर भी पहुंची, लेकिन सूचना मिली कि यह लोग गाजीपुर बॉर्डर पर गए हुए हैं।

 

रालोद कार्यकर्ताओं ने बांधी काली पट्टी
रालोद कार्यकर्ताओं ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। पार्टी कार्यालय पर धरना दिया। रालोद नेताओं ने कहा कि छह महीने से किसान धरना दे रहे हैं और सरकार चुप बैठी है। राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा, प्रदेश संगठन माहमंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान, क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, प्रवक्ता सुनील रोहटा, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ राम मेहर गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति नरेंद्र सिंह खजूरी, क्षेत्रीय सचिव सोहराब ग्यास, जिला प्रवक्ता कमलजीत सिंह गुर्जर, वीरेंद्र तोमर, सत्यचंद, सतेंद्र तोमर मौजूद रहे।

प्रसपा ने किया कृषि कानूनों का विरोध
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने दिल्ली-देहरादून बाईपास पर काले झंडे फहराए। जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, जीतू नागपाल, शैंकी वर्मा, दीपक सिरोही, जीशान अहमद, शाहबाज समीर, नितिन बालियान, इमरान खान व अभिषेक रघुवंशी मौजूद रहे।

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया काला दिवस 
सपा कार्यकर्ताओं ने थापर नगर में किसानों के समर्थन में काला दिवस मनाया। सरदार परविंदर सिंह ईशू, जयकरण भूटानी , सुरजीत सिंह राजू, ओम प्रकाश यादव, दीपांशु चौहान, भगत राम, राजीव सोनकर मौजूद रहे।

लोकदल ने किया प्रदर्शन
परतापुर गांव स्थित लोकदल के पार्षद विशाल चौधरी व भाकियू नेताओं के नेतत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध में प्रदर्शन किया गया। लोकदल जिला महासचिव सचिन शर्मा घाट, अजित चौधरी, सुशील कुमार सिंह, संजय चौधरी, नरेंद्र चौधरी, बीरु और अमित चौधरी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed