{"_id":"6a469147a684ac918607934e","slug":"bku-submits-memorandum-demanding-the-arrest-of-absconding-accused-meerut-news-c-73-1-smrt1029-107797-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए भाकियू ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। हरियाणा के सोनीपत जनपद के राई थाना क्षेत्र में 26 जून को खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव खंदावली निवासी 26 वर्षीय विशाल जाटव की निर्मम हत्या के मामले में भारतीय किसान यूनियन (धनसिंह कोतवाल) के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
प्रतिनिधिमंडल ने थाना खरखौदा पहुंचकर क्षेत्राधिकारी किठौर के माध्यम से सोनीपत पुलिस के नाम ज्ञापन सौंपा और मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि सोनीपत पुलिस हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उन्होंने पुलिस से शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।
भाकियू नेताओं ने कहा कि संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा, युवा राष्ट्रीय सचिव हर्ष जाटव, मंडल अध्यक्ष मुकुल राणा, प्रदेश सचिव पाटू तोमर, अरुण चंदपुरा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।