{"_id":"6a0db08feea383945207e207","slug":"bku-krantikari-submitted-a-memorandum-to-the-municipal-administration-on-the-poor-condition-of-the-city-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112399-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नगर की बदहाल व्यवस्था पर भाकियू क्रांतिकारी ने पालिका प्रशासन को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नगर की बदहाल व्यवस्था पर भाकियू क्रांतिकारी ने पालिका प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में जलभराव, गंदगी और तालाबों पर अवैध कब्जों की बढ़ती समस्या को लेकर भाकियू क्रांतिका
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में जलभराव, गंदगी और तालाबों पर अवैध कब्जों की बढ़ती समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग उठाते हुए जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भाकियू क्रांतिकारी के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर के कई मोहल्लों में जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है जिससे हल्की बारिश में भी सड़कों पर जलभराव हो जाता है। वहीं सफाई व्यवस्था बदहाल होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नगर के तालाबों पर लगातार अवैध कब्जे किए जा रहे हैं लेकिन पालिका प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो भविष्य में जलभराव की समस्या और गंभीर हो सकती है।
भाकियू क्रांतिकारी के राष्ट्रीय सचिव भूमेश कुमार सोम ने कहा कि नगरवासी लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहे हैं लेकिन समाधान के नाम पर केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। युवा जिला अध्यक्ष संगीत सिंह सोम ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि शिकायतों की जांच कराकर समस्याओं का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में संगीत सिंह सोम, दानिश अली, अंकुश नायक, प्रिंस सोम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।