{"_id":"6a5b7d3f7589e602c400e0da","slug":"bku-arajnaitik-activists-staged-a-protest-meerut-news-c-14-1-mrt1027-1248397-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
- कलेक्ट्रेट पहुंचकर बिजली, पानी सहित अन्य समस्याओं को उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, तहसील से संबंधित शिकायतों को लेकर ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। इसके अलावा कंकरखेड़ा क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर क्षेत्र के उपखंड अधिकारी को भी मौके पर बुलवा लिया।
संगठन के जिलाध्यक्ष कालू प्रधान ने कहा कि क्षेत्र में कई घंटे बिजली कटौती हो रही है और अधिकारी फोन नहीं उठाते। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र के उपखंड अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। उपखंड अधिकारी के मौके पर पहुंचने पर उनपर कार्य न करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
इसके बाद उपखंड अधिकारी वहां से निकलने लगे। बाद में सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों ने माहौल को संभाला। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों की सभी समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान विनोद जटौली, बबलू जटौली, जितेन्द्र पाची, नीरज राठी, निर्दोष त्यागी आदि रहे।